नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज खेलकर लौटे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। वे इस सीरीज में धीमी बल्लेबाजी के कारण सुर्खियों में रहे थे, लेकिन अब वे अपनी नई हेयरस्टाइल से सुर्खियां बटोर रहे हैं।
::/introtext::::fulltext::
धोनी अब फिर से एशिया कप में खेलते हुए दिखाई देंगे, जो यूएई में खेला जाएगा। 19 सितंबर को भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। एशिया कप शुरू होने से पहले धोनी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर से अपना हेयरस्टाइल बदला है। आईपीएल के दौरान नए हेयरकट के बाद अब एक बार फिर से धोनी नई हेयरस्टाइल में नजर आ रहे हैं। धोनी का यह नया हेयरस्टाइल "वी हॉक" है, जिसे वे दोबारा फैशन में ले आए हैं।इस हेयरस्टाइल में धोनी युवा नजर आ रहे हैं।
14 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 37 वर्षीय धोनी ने कई हेयरस्टाइल बदले और उनका हर हेयरस्टाइल सुर्खियों में रहा। साथ ही युवाओं और बच्चों ने उनके हेयरस्टाइल को खूब फॉलो भी किया। उनका यह नया हेयर कट प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है। इससे पहले धोनी ने अपने 37वें जन्मदिन पर हार्दिक पांड्या से उनके जैसा हेयर कट करवाया था। इसे उन्होंने स्पेशल डे, स्पेशल हेयर कट कहा था।
::/fulltext::