Deprecated: Methods with the same name as their class will not be constructors in a future version of PHP; PlgSystemJdvisitor has a deprecated constructor in /home/u383106781/domains/divyachhattisgarh.m47.in/public_html/plugins/system/jdvisitor/jdvisitor.php on line 14
भारत के सौरभ वर्मा ने जीता रूस ओपन खिताब ——
Wednesday, 22 April 2026

भारत के सौरभ वर्मा ने जीता रूस ओपन खिताब

3034::/cck::

सौरभ वर्मा ने रूस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा जमाया।...

::/introtext::
::fulltext::

व्लादीवोस्तोक। पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन सौरभ वर्मा ने जबर्दस्त वापसी कर जापान के कोकी वटानाबे को पराजित कर रूस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा जमाया। धार (मध्यप्रदेश) के सौरभ का यह इस सत्र का पहला खिताब है। चोट से उबरकर कोर्ट पर वापसी करने वाले सौरभ ने फाइनल में एक गेम से पिछड़ने के बाद कोकी को 19-21, 21-12, 21-17 से हराकर खिताब अपने नाम किया। 25 वर्षीय सौरभ ने एक घंटे के संघर्ष के बाद दुनिया के 119वें क्रम के जापानी खिलाड़ी को हराया।

मिक्स्ड डबल्स वर्ग में भारत के रोहन कपूर और कुहू गर्ग की जोड़ी को फाइनल में रूस के व्लादीमिर इवानोव और कोरिया की मिन क्यूंग किम के हाथों हार झेलनी पड़ी। भारतीय जोड़ी यह मुकाबला सीधे गेमों में 19-21, 17-21 से गंवा बैठी। पुरुष एकल फाइनल में पहले गेम में जापानी खिलाड़ी ने 11-5 की शुरुआती बढ़त बनाई। सौरभ ने वापसी का प्रयास कर स्कोर को 11-12 तक पहुंचाया लेकिन वटानाबे ने फिर 18-13 की बढ़त बनाई। सौरभ ने पांच अंक हासिल किए, लेकिन उनके प्रयास नाकाफी रहे और कोकी ने यह गेम 21-19 से जीत लिया।

 सौरभ ने दूसरे गेम में 11-6 की बढ़त बनाई। उन्होंने जापानी खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और यह गेम आसानी से 21-12 से जीतकर मैच में 1-1 की बराबरी की। निर्णायक गेम में वटानाबे ने 11-7 की बढ़त बनाई, लेकिन सौरभ ने 15-15 के स्कोर पर बराबरी की। गेम में दोनों खिलाड़ी 17-17 की बराबरी पर थे और इसके बाद सौरभ ने लगातार 4 अंक हासिल कर यह गेम, मैच और खिताब हासिल किया।

::/fulltext:: 3034::/cck::
R.O. No. 13759/9 Advertisement Carousel
R.O. No. 13759/9 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total1086211

Visitor Info

  • IP: 216.73.216.78
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

11
Online

2026-04-22