Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी (New Zealand mosque shooting) की घटना के बाद वहां भारतीय मूल के 9 लोग भी लापता हैं. न्यूजीलैंड में भारतीय राजदूत ने इसकी जानकारी दी. इस घटना में 49 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. उधर एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि घटना में दो भारतीयों की मौत हुई है जबकि तीसरा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है. हमलावर ने शुक्रवार की नमाज के वक्त हमला किया जिस वक्त वहां काफी लोग थे. उसने वहां से निकलने के बाद भी गोलीबारी की जिसमें वहां से गुजरने वाले लोगों को निशाना बनाया. इस हमले में 49 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हैं.
इस हमले को आतंकी हमला माना जा रहा है और शुरुआती जांच के बाद इसके पीछे नस्लीय वजह सामने आ रही है. तीन गिरफ्तार लोगों में से एक 20 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है जिसे हमलावर माना जा रहा है. प्रधानमंत्री जेसिंडा एर्डर्न ने न्यू प्लाईमाउथ में मीडिया को संबोधित करते हुए क्राइस्टचर्च की घटना (Christchurch Mosque) को न्यूजीलैंड के इतिहास की सबसे खराब घटना बताया है. दूसरी तरफ, पुलिस ने इस घटना के बाद 4 लोगों को हिरासत में लिया है.
विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय नागरिकता/मूल के 9 लोग लापता हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि का अब भी इंतजार है. भारतीय उच्चायुक्त संजीव कोहली ने ट्वीट किया, 'मानवता के खिलाफ जघन्य अपराध. हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवारों के साथ हैं.'