Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
लंदन: PNB Scam: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के 2 अरब डॉलर कर्ज की धोखाधड़ी मामले में मुख्य अभियुक्त और भगोड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी (Nirav Modi) को ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद लंदन की एक अदालत (London Court)ने उसे 29 मार्च तक हिरासत में भेज दिया. बताया जा रहा है कि नीरव मोदी (Nirav Modi) को जेल की स्पेशल सेल में रखा जाएगा. वह पश्चिमी यूरोप की सबसे बड़ी जेल में से एक मेजेस्टी की वैंड्सवर्थ जेल में अगली सुनवाई तक रहेगा. दक्षिण लंदन में स्थित जेल में मोदी के साथ कथित तौर पर दाऊद इब्राहिम का गुर्गा पाकिस्तानी मूल का जाबिर मोती भी शामिल है, जो कि अमेरिका के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया से गुजर रहा है.
वैंड्सवर्थ बी कैटेगरी की जेल है, जहां ऐसे कैदियों को रखा जाता है कि जिनकी सुरक्षा की जोखिम कम होती है. 1851 में बनाई गई इस जेल में अभी 1628 कैदी हैं. नीरव मोदी को मार्च 29 तक होने वाली अगली सुनवाई तक अलग सेल में रखा जाएगा.
स्कॉटलैंड यार्ड (लंदन पुलिस) ने एक बयान में कहा, ‘नीरव मोदी (Nirav Modi) को भारतीय एजेंसियों की तरफ से 19 मार्च (मंगलवार) को हॉलबार्न नामक स्थान पर गिरफ्तार किया गया है.'' नीरव मोदी ने जिला न्यायाधीश मारी मैलॉन की अदालत में खुद को भारतीय अधिकारियों के हवाले किए जाने का विरोध किया. अदालत ने सुनवाई के बाद उसकी जमानत की अर्जी खारिज कर दी. अदालत ने उसे 29 मार्च तक हिरासत में रखे जाने की अनुमति दी है.
जज ने कहा कि वह नीरव मोदी की जमानत की अर्जी मंजूर किए जाने के पक्ष में नहीं है क्यों कि मामला ‘बड़ी मोटी राशि का है' और इसे देखते हुए इस बात की बड़ी संभावना है कि अभियुक्त एक बार जमानत पर छूटने के बाद फिर अदालत में आत्मसमर्पण नहीं करना चाहेगा. जज ने कहा, ‘यह मानने का यहां पर्यापत आधार है कि जमानत पर छूटने के बाद आप आत्मसमर्पण नहीं करेंगे.'
नीरव मोदी अदालत में सफेद कमीज और पतलून पहन कर आया था. वह बुझा बुझा दिख रहा था और वह केवल दो बार ही - प्रथम बार अपने नाम की पुष्टि करने को तथा दूसरी बार भारत को सौंपे जाने के बारे में अपना विरोध औपचारिक तौर पर प्रकट करने के लिए, मुंह खोला. अदालत में भारतीय जांच एजेंसियों का पक्ष ब्रिटेन की अभियोजन सेवा ‘क्राउन प्राक्जेक्यूशन सर्विस' ने किया और अदालत से कहा कि नीरव को भारत में दो अरब डालर (14,000 करोड़ रुपये) की धोखा धड़ी और मनी लांडरिंग के मामले में तलाश किया जा रहा है. ब्रिटेन के कानून के तहत धोखा धड़ी के षडयंत्र में उसे सात साल तक की सजा हो सकती है. इसी तरह अपराध को छुपाने के षडयंत्र की सजा सात से 10 साल तक की है.
अभियोजन पक्ष के वकील जोनाथन स्वैन ने जानत की अर्जी का विरोध किया और कहा कि उनका मामना है कि जमानत मंजूर होने के बाद वह अदाल में आत्मसमर्पण के लिए वापस नहीं आएगा. नीरव की ओर से बैरिस्टर जार्ज हेपबर्न-स्काट और वकील आनंद दुबे खड़े हुए थे. भारत से भागे बड़े आर्थिक अभियुक्त विजय माल्या ने भी अपने प्रत्यर्पण मामले में इसी कानूनी विशेषज्ञ को खड़ा किया था. नीरव मोदी की ओर से 5,00,000 पौंड के बांड और जमानत की कठोर शर्तों के अनुपालन का वादा किया गया था.
नीरव मोदी को जहां गिरफ्तार किया गया उससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि नीरव मोदी वेस्ट एंड के सेंटर पाइंट के उसी आलीशान अपार्टमेंट में रह रहा था जहां उसके होने की आशंका व्यक्त की जा रही थी. ऐसा लग रहा है कि उसे प्रत्यर्पण वारंट पर गिरफ्तार किया गया है.
::/fulltext::