बालकवि बैरागी नहीं रहे.....
::/introtext::::fulltext::
रायपुर: मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने देश के वरिष्ठ हिन्दी कवि, पूर्व सांसद और मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री बालकवि बैरागी के निधन पर शोक जताया है। बैरागी का बीती शाम को मध्यप्रदेश के नीमच जिले में स्थित अपने गृहनगर मनासा में निधन हो गया। सीएम ने कहा कि बैरागी साहित्य और राजनीति के माध्यम से लम्बे समय तक देश और समाज की सेवा करते रहे। वह मध्यप्रदेश के अत्यंत सम्मानित कवि और कर्मठ जनप्रतिनिधि थे। डॉ. सिंह ने स्वर्गीय बैरागी के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। बता दें कि बालकवि बैरागी का रविवार की शाम (13 मई) को निधन हो गया। वे अपने स्वाभिमान, सम्मान को किसी के सामने नहीं झुकने देने वाले कविता के जरिए जाने जाते हैं।
उन्होंने अपनी कविता से कहा था 'जो मेरा संस्कार बन गई वो सौगंध नहीं बेचूंगा',। उन्होंने इसे न केवल लिखा बल्कि इस पर अमल भी किया। अपने संस्कार, अपनी गंध को खुद में समेटकर लपेट ले गए। पीछे छोड़ गए तो एक संदेश 'आकाश की आराधना के चक्करों में मत पड़ो, संग्राम यह घनघोर है, कुछ मैं लड़ूँ कुछ तुम लड़ो।’
::/fulltext::