वरिष्ठ पत्रकार गोविंदलाल वोरा नहीं रहे.....
::/introtext::::fulltext::
रायपुर: कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा के छोटे भाई और छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार गोविंदलाल वोरा का बीती रात को 11 बजे गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर रायपुर स्थित उनके निवास स्थान गीतानगर में आज सुबह को दिल्ली से लाया गया। लोगों के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर उनके आवास पर सुबह 10 बजे रखा जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 3.30 बजे निज निवास स्थान से मारवाड़ी श्मशानघाट के लिए निकलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गोविंदलाल वोरा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
उन्होंने कहा कि गोविंदलाल वोरा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठतम पत्रकारों में से एक थे। उन्होंने लगभग छह दशकों तक पत्रकारिता के माध्यम से राज्य और देश को अपनी मूल्यवान सेवाएं दी हैं। उनका निधन छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता के लिए एक अपूरणीय क्षति है। राज्य ने एक सजग , सक्रिय और बेबाक और निष्पक्ष पत्रकार को हमेशा के लिए खो दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा स्वर्गीय वोरा एक संवेदनशील और गंभीर चिंतक और लेखक भी थे। मुख्यमंत्री वोरा के साथ अपने वर्षों पुराने आत्मीय सम्बन्धों को याद करते हुए कहा कि राज्यहित और देशहित के विभिन्न विषयों पर मेरी उनसे समय समय पर बातचीत होती रहती थी। मुझे हमेशा उनका आशीर्वाद मिलता रहा। सीएम ने वोरा के शोक सन्तप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। बता दें कि वे राजधानी रायपुर से प्रकाशित हिन्दी दैनिक अमृत सन्देश के प्रधान सम्पादक थे। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उन्होंने अपने लेखन के जरिये समाज को सही दिशा देने का प्रयास किया।
::/fulltext::