केदारनाथ 7 दिसंबर को रिलीज होगी, फिल्म के टीजर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है...
::/introtext::::fulltext::
मुंबई. केदारनाथ 7 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म के टीजर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है लेकिन ये जानना जरूरी है अमृता सिंह का कैसा रिएक्शन था जब उन्होंने पहली बार बेटी सारा का काम देखा। हर मां की इच्छा होती है कि उसकी बेटी तरक्की करे और नाम कमाए।
एक बेवसाइट को दिए इंटरव्यू में अमृता सिंह ने कहा कि मुझे केदारनाथ के टीजर का काफी इंतजार था। मैंने जब टीजर देखा तो खुशी हुई। मुझे सारा का काम पसंद आया। अमृता ने आगे कहा कि मैं तो ईश्वर से उसकी सफलता की कामना करती हूं और उम्मीद करती हूं सारा खूब मेहनत करे, अच्छे से काम करे और अपनी जमीन से जुड़ी रहे।
लंबे इंतजार और तमाम विवाद के बाद सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ का टीजर सामने आ गया है। 1 मिनट 40 सेकंड के इस टीजर में केदारनाथ में आई आपदा की भयानक तस्वीर दिखाई गई है। तस्वीरें रोंगटे खड़े करने वाली हैं।
::/fulltext::