बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं...
::/introtext::::fulltext::
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में सुहाना को मुंबई में किसी सलून के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान की तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में सुहाना रेड क्राॅप टाॅप के साथ ब्लू ट्राउजर पहने स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं हैं। इसके साथ ही उन्होंने ब्लू जैकेट पहनी है जो सुहाना के लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा है। इस दौरान सुहाना काफी जल्दी में और बिजी नजर आईं।

उनके हाथों में कुछ पेपर्स, लैपटॉप और ईयरफोन्स भी नजर आए। साथ ही उन्होंने अपना हैंड बैग भी थामा हुआ था। इस दौरान सुहाना कैमरों से बचती नजर आईं।

