Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
नई दिल्ली: बेटे के आतंकी बनने की खबर मिलने के साथ एक बुजुर्ग मां का बुरा हाल है. इस बुजुर्ग मां को बेटे के आतंकी बनने का सदमा इस कदर लगा है कि उसने न केवल अपना खाना छोड़ दिया है, बल्कि तीन दिनों से उसने अपनी दवाइयां भी नहीं खाई हैं. वहीं आतंक के रास्ते पर चल पड़े इस युवक के परिजनों ने आतंकी संगठन से अपील की है कि वह उसने बच्चे को वापस कर दें. वहीं आतंक के रास्ते पर चल पड़े युवक के बड़े भाई ने अपने संदेश में कहा है कि बुजुर्ग माता पिता की सेवा ही सच्चा जेहाद है.
::/introtext::सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों से कुछ युवकों की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. इन तस्वीरों में बताया गया है कि इन युवकों ने आतंक का रास्ता चुनते हुए हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा का हाथ थाम लिया है. इन्हीं युवकों में एक युवक आमिद भट्ट है. हाथ में AK-47थामें हुए आबिद भट्ट की तस्वीर इन दिनों पूरे जम्मू-कश्मीर में वायरल है. इन तस्वीरों को देखने के बाद आमिद के परिवार ने आतंकी संगठनों से आमिद का वापस भेजने की अपील की है.
आतंकी संगठनों से अपनी मार्मिक अपील में आतंकी बने आमिद के बड़े भाई रहमतउल्लाह ने कहा है कि जब से मांग को आमिद बनने की खबर मिली है, उसने खाने का एक भी निवाला अपने मुंह में नहीं डाला है. उसने अपनी दवाएं भी बीते तीन दिनों से खाना छोड़ दिया है. उसने अपने भाई को कहा है कि बुजुर्ग माता-पिता की सेवा ही सच्चा जेहाद है. आतंक के रास्ते में बुराई के अलावा कुछ नहीं रखा है. वह गुनाह की तरफ जाने वाले आतंक के बुरे रास्ते को छोड़कर वापस आ जाए.
::/fulltext::