नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगले सप्ताह देश के कुछ प्रमुख मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ बैठक करेंगे जिस दौरान ‘धर्मनिरपेक्षता’ समेत विभिन्न मुद्दे पर विचारों का आदान-प्रदान होगा. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ‘देश में इस समय अल्पसंख्यक विरोधी विमर्श तैयार करने और धर्मनिरपेक्षता शब्द का मजाक बनाने की कोशिश हो रही है. देशहित में इसकी जरूरत है कि सबको साथ लेकर चला जाए और सबसे संवाद किया जाए. ऐसे में राहुल गांधी मुस्लिम बुद्धजीवियों के साथ संवाद का सिलसिला शुरू करने जा रहे हैं.’
::/introtext::::fulltext::
उन्होंने कहा, ‘बुद्धिजीवियों के साथ संवाद का यह सिलसिला चलता रहेगा. मुस्लिम बुद्धजीवियों के साथ राहुल गांधी की पहली बैठक बुधवार को होगी.’
राहुल गांधी से मिलेगा 10-12 लोगों का समूह
कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के सहयोग के साथ होने वाली इस संवाद बैठक में जो भी प्रमुख सुझाव आएंगे उनको पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र में भी जगह देगी. उन्होंने कहा कि एक बार में 10-12 लोगों का समूह राहुल गांधी से मिलेगा.
सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी की ओर से इस बैठक के लिए कुछ प्रमुख मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों, सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों, प्रोफेसर और पत्रकार को बुलाया जा रहा है. गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही गांधी ने दलित समाज के बुद्धिजीवियों से मुलाकात की थी.
::/fulltext::