विकास नायक : धमधा SDM की लीवर इन्फेक्शन की वजह से मौत…
::/introtext::::fulltext::
दुर्ग 15 मई 2018। SDM विकास नायक की आज मौत हो गयी। इलाज के दौरान एसडीएम विकास नायक ने रायपुर में दम तोड़ा। अभी वो दुर्ग जिले के धमधा में SDM के तौर पर पदस्थ थे। पिछले कई दिनों से वो बीमार चल रहे थे, पिछले दिनों उन्होंने लीवर इन्फेक्शन की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान ही विकास की मौत हो गयी। 12 जुलाई 1988 को जन्मे विकास नायक पीएससी में टॉप 10 में थे। 12वीं तक बलौदाबाजार में पढ़ाई के बाद डेंटल कालेज रायपुर बीडीएस की पढ़ाई की। रायपुर के मांढ़र स्थित गिरौद गांव के रहने वाले विकास नायक ने 2016 में डिप्टी कलेक्टर के रूप में ज्वाइनिंग की थी। पिछले 6 से 7 महीने से उन्हें धमधा एसडीएम के रुप में पोस्टिंग दी गयी थी।
::/fulltext::