विकास यात्रा : कांकेर PRO एमआर सहारे सस्पेंड, जनसंपर्क आयुक्त ने की कार्रवाई......
::/introtext::::fulltext::
रायपुर 14 मई 2018। कांकेर PRO एमआर सहारे को जनसंपर्क आयुक्त राजेश सुकमार टोप्पो ने आज सस्पेंड कर दिया। सहारे पर विकास यात्रा के दौरान गंभीर चूक का आरोप था, जिसके बार आज शाम आयुक्त ने उनका सस्पेंशन आर्डर जारी कर दिया है। दरअसल आज मुख्यमंत्री रमन सिंह विकास यात्रा के दौरान कांकेर पहुंचे थे। कार्यक्रम को लेकर जनसंपर्क अधिकारी सहारे को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी थी, लेकिन कार्यक्रम के दौरान गंभीर लापरवाही देखते हुए जनसंपर्क कमिश्नर राजेश टोप्पो ने सहारे को देर शाम सस्पेंड कर दिया। एमआर सहारे सस्पेंशन पीरियड में जगदलपुर हेडक्वार्टर में रिपोर्ट करेंगे।
::/fulltext::