शहीद जवानों के परिजनों को मिलेगी एक करोड़ की सहायता सम्मान राशि!....
::/introtext::::fulltext::
रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान शहीदों को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अब देश के लिए शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को एक करोड़ की सहायता सम्मान राशि दी जाएगी! शहीद जवानों के परिजनों को दिए जाने वाली सहायता सम्मान राशि में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। धनराशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकार इस धनराशि में कोई कमी नहीं होने देगी। हम शहीद जवानों के परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ये घोषणा आज 21 मई को छत्तीसगढ़ प्रवास के तहत सरगुजा जिले के लुंड्रा के केपी गांव में आयोजित दीक्षांत समारोह में की। बता दे कि पहले यह सहायता सम्मान राशि 25 से 35 लाख और बड़े केस में 45 लाख रुपए थी।
यह है सहायता सम्मान राशि का प्रावधान
- ड्यूटी पर तैनात जवान की दुर्घटना में शहीद होने पर 25 लाख की सहायता सम्मान राशि, पहले यह 10 लाख रुपए था।
- आतंकवादियों और नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद होने पर 25 से 35 लाख रुपए, पहले 15 लाख मिलता था।
- सियाचिन जैसे क्षेत्रों में ड्यूटी पर शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को 35 लाख रुपए।
- हालांकि युद्ध या युद्ध जैसे हालात होने पर या फिर किसी दूसरे देश में भारतीय नागरिक के बचाव के दौरान शहीद होने वाले सैनिकों को 45 लाख रुपए तक की सम्मान राशि प्रदान करने का नियम है।
- और अब शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को 1 करोड़ की सहायता सम्मान राशि दी जाएगी!
::/fulltext::