Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
रायपुर. Chhattisgarh हाउसिंग बोर्ड के नए आयुक्त कुंदन कुमार (I.A.S.) ने आज प्रभार सम्भाला. इस अवसर पर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे.
नई दिल्ली: लोकसभा के अगामी चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों तैयारियों में जुटे हुए हैं. ऐसे में जमकर एक-दूसरे पर हमले हो रहे हैं. ताजा हमला प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी गठबंधन "इंडिया"(I.N.D.I.A) पर किया है. पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन को नया नाम दिया है. बिहार के एनडीए सांसदों से बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा, "इस गठबंधन को इंडिया न कहें, घमंडिया गठबंधन कहें.
विपक्षी गठबंधन द्वारा 'इंडिया' नाम रखे जाने पर शुरुआत से विवाद रहा है. खबर थी कि विपक्षी गठबंधन के कुछ दल भी इस नाम के पक्ष में नहीं थे. पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, "यूपीए बदनाम हो गया था, इसलिए इन्होंने अपने नाम बदलकर India रख लिया." इस दौरान पीएम मोदी ने एनडीए सांसदों से जातिवाद की राजनीति से ऊपर उठ कर सर्वसमाज के नेता बनने को कहा.
पीएम मोदी ने कहा कि हमें जातिवाद की राजनीति नहीं करनी है. उन्होंने सांसदों को नसीहत देते हुए कहा कि सांसदों को हर विषय पर बोलना जरूरी नहीं, कुछ लोग चंद्रयान पर भी ज्ञान दे देते हैं. ज्ञान न बांटें.
पीएम मोदी ने एक बार फिर नीतीश कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि कम सीटें आने के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया. बीजेपी ने नीतीश कुमार को तीन बार सीएम बनवाया. इस बार कम सीटें आने के कारण वे डिजर्व नहीं करते थे, लेकिन फिर भी उन्हें सीएम बनाया गया. यही एनडीए की त्याग भावना है और एनडीए ही स्थिर सरकार दे सकता है. उन्होंने सांसदों से कहा कि वे चुनाव में सरकार के हर काम के एनडीए का काम बताएं. पीएम बोले कि जो भी दल एनडीए को छोड़कर गए, वो अपने स्वार्थ के लिए गए. अकाली दल ख़ुद के लिए एनडीए छोड़कर गया.
2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए पीएम मोदी ने सांसदों को कुछ काम भी सौंपे. पीएम ने कहा कि सांसदों को अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने चाहिए. पीएम मोदी ने सुषमा स्वराज और अटल बिहारी वाजपेयी का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि सुषमा स्वराज को क्या ज्ञान या समझ नहीं थी, लेकिन वे तभी बोलती थीं, जब पार्टी उन्हें कहती थी. पीएम ने कहा कि जो विकास कार्य अटल जी की सरकार ने शुरू किए थे, उनकी सरकार उन्हें ही आगे बढ़ा रही है.
पीएम ने कहा कि आज 12 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से ऊपर लाया गया है. पीएम ने पार्टी सांसदों से कहा कि यूपीए के पास केवल एक योजना थी मनरेगा, आपके पास सौ से ज्यादा योजनाएं हैं, आप अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों को इनके बारे में जानकारी दें.
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि संघ द्वारा विगत 4 जुलाई से जारी हड़ताल वापस ले ली गयी है। हड़ताल पर गए सभी कर्मचारी कार्य पर वापस लौट गए हैं। मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों के विषय में विस्तार से चर्चा की और उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत मांगों पर मुख्य सचिव द्वारा परीक्षण पश्चात आवश्यक कार्यवाही किये जाने आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री का प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव और छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से प्रांताध्यक्ष श्री आलोक मिश्रा, श्री ओपी शर्मा, श्री अश्वनी गुर्देकर, श्री एस पी देवांगन, श्री सतीश पसेरिया, श्री अनिल गढ़ेवाल, श्री तिनेन्द्र साहू, श्री समीर सेन सहित अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 2 दिन के दौरे पर फ्रांस पहुंच गए हैं. उन्हें फ्रांस के नेशनल डे यानी बैस्टिल डे पर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है. पीएम मोदी गुरुवार शाम 4 बजे पेरिस पहुंचे. ओरली एयरपोर्ट पर फ्रांसीसी प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने उनका औपचारिक स्वागत किया. सेरिमोनियल वेलकम के बाद पीएम मोदी ने फ्रांसीसी मंत्रियों और नेताओं से मुलाकात की. फ्रांस पहुंचने के बाद पीएम मोदी पेरिस के ला सीएन म्यूजिकले में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे. ला सीएन म्यूजिकाले में फिलहाल इंडियन एम्बेसी और मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर की तरफ से फेस्टिवल ऑफ इंडिया, ‘नमस्ते फ्रांस' को होस्ट कर रहा है.
प्रवासी भारतीयों को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आधिकारिक आवास एलसी पैलेस जाएंगे. जहां मैक्रों ने उनके लिए प्राइवेट डिनर रखा है. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी होगी.
पीएम मोदी का ये दौरा ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी को 25 साल पूरे हो गए हैं. पीएम मोदी से पहले 2009 में मनमोहन सिंह भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने थे, जिन्हें बैस्टिल डे के मुख्य अतिथि बनने के लिए न्योता मिला था.
नई दिल्ली: दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित कंवेन्शन सेंटर में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक हुई. करीब 4 घंटे तक चली इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. प्रधानमंत्री के अलावा इसमें गृह मंत्री अमित शाह और कैबिनेट के अन्य मंत्री मौजूद थे. सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिपरिषद की बैठक में वित्त सचिव का भी एक प्रजेंटेशन हुआ, जिसमें उन्होंने बताया कि 2047 तक भारत किस तरह एक प्रमुख आर्थिक शक्ति बन कर उभरेगा.
मंत्रिपरिषद की बैठक में अगले 25 साल में इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में भारत की जरूरतों को ध्यान में रखकर आगे किस तरह से नीतिगत पहल की जाए, इस पर विस्तार से चर्चा हुई. सभी मंत्रियों से उनके काम का ब्योरा मांगा गया. बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की गई. पीएम मोदी ने कहा, ‘हम इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को इकोनॉमी के लिए प्रेरक शक्ति मानते हैं. भारत इस रास्ते पर चलकर वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य हासिल कर लेगा.
सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि 2024 की तरफ नहीं देखे, 2047 की तरफ देखते हुए काम कीजिए. अगले 25 साल में यानी 2047 तक बहुत कुछ बदल जाएगा. शिक्षित लोगों की एक नई फ़ौज तैयार हो जायेंगी. भारत हर क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी लैस होगा.
जनता के बीच जाएं और 9 साल के काम बताएं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने करीब 35 मिनट तक मंत्रिपरिषद की बैठक को संबोधित किया. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने मंत्रियों से चुनावी वर्ष में जम कर मेहनत करने की सलाह दी. पीएम ने कहा कि अगले नौ महीने जनता के बीच जाएं और सरकार के नौ साल के काम के बारे में लोगों को बताएं. प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहां कि सरकार की नीतियों और फैसलों को सही तरीके से कार्यान्वित करना बेहद जरूरी है. पीएम मोदी ने कहा कि संसद का मॉनसून सत्र पुराने संसद भवन में ही होगा.
कई मंत्रालयों ने दिया प्रेजेंटेशन
आज की बैठक में कई विभागों के सचिवों ने अपने विभाग के कामकाज के बारे में प्रजेंटेशन दिया. विदेश सचिव ने पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर प्रजेंटेशन दिया. रक्षा सचिव ने रक्षा मंत्रालय से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर मंत्रियों के सामने तथ्य रखे. रेलवे सचिव ने रेलवे मंत्रालय पर तथ्य पेश किए. सड़क परिवहन मंत्रालय के सचिव ने भी प्रजेंटेशन दिया. इन सभी मंत्रालयों ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के रोड मैप पर प्रजेंटेशन दिया.
दो साल से मोदी कैबिनेट में नहीं हुआ बड़ा बदलाव
बता दें कि पिछले करीब दो साल से मोदी कैबिनेट में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, मई 2023 में केंद्र सरकार ने कानून मंत्री किरेन रिजिजू को पद से हटा दिया था और अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई. इससे पहले जुलाई 2021 में मोदी सरकार ने 12 मंत्रियों को हटा दिया था और 17 नए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी.