Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की भी चेतावनी दी गयी है। इससे पहले आज भी पूरे प्रदेश में रूक-रूककर बारिश होती रही।
मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर अगले 48 घंटे तक मौसम की स्थिति इस तरह की बनी रहेगी। दरअसल छत्तीसगढ़ के उपर एक द्रोणिका बनी हुई है, इसी वजह से मौसम में ये बदलाव हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर और दुर्ग संभाग में भारी बारिश हो सकती है।
आपको बता दें कि इस बार छत्तीसगढ़ में मानसून वक्त से करीब 5 दिन पहले पहुंचा है, जिसकी वजह से पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश में आज भी कई जगहों बार बारिश हुई है।पहले कोंकण तट से दूर अरब सागर के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण कमजोर हो गया है। हालांकि, एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा अभी भी कोंकण, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और कम दबाव के केंद्र में बनी हुई है।
कम दबाव के और अधिक चिह्नित होने की उम्मीद है और पश्चिमी तट के साथ पश्चिमी धाराएं ताकत हासिल करेंगी। मॉनसून की बारिश सामान्य तौर पर कोंकण और विशेष रूप से मुंबई में फिर से तेज हो जाएगी। दक्षिण कोंकण और गोवा में अगले 3-4 दिनों में अत्यधिक भारी बारिश हो रही है। अगले 2-3 दिनों में मुंबई, ठाणे, अलीबाग और पालघर में भी तेज बारिश होगी।
रायपुर। झारखंड-उड़ीसा में तबाही मचा रहा चक्रवात “यास” आज से छत्तीसगढ़ में भी हंगामा मचा सकता है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के 7 जिलों के लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में चक्रवात की वजह से झारखंड और उड़ीसा की सीमा से सटे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में मौसम बदल गया है और वहां रूक-रूक बारिश भी हो रही है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में सरगुजा संभाग के बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर के अलावे बिलासपुर से रायगढ़ और जांजगीर और रायपुर संभाग के महासमुंद में बारिश होगी।
नईदिल्ली. पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय इलाकों पर चक्रवाती तूफान ‘यास’ का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने 24 घंटों के भीतर चक्रवात के गंभीर तूफान में तब्दील होने की आशंका जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान ‘यास’ (Cyclone Yaas) के चलते आज (मंगलवार) ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं. तूफान के 25 एवं 26 को पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा के तट से टकराने की उम्मीद है. इधर राजधानी दिल्ली में आज गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है.
यास अभी पाराद्वीप के दक्षिण और दक्षिण पू्र्वी दिशा में 320 किलोमीटर और बालासोर के दक्षिण, दक्षिण पूर्व में 430 किलोमीटर में है. कल दोपहर इसके पाराद्वीप और सागर द्वीप और चांदबाली और धामरा के बीच लैंडफॉल होने की संभावना है. IMD भुवनेश्वर के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने यह जानकारी दी है.
आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु के तटों पर भी यास तूफान का असर दिखेगा. इस तूफान की वजह से झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार के साथ-साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 26 मई को संथाल इलाके को छोड़कर झारखंड के लगभग 16 जिलों में भारी बारिश की चेतवानी है. इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के भी चलाने की संभावना है.