Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
बोगोटा : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल अगस्त में ओवल ऑफिस में वेनेजुएला पर प्रतिबंध लगाने को लेकर हुई एक बैठक के अंत में अपने शीर्ष सहयोगियों से एक अजीब सा सवाल पूछकर सबको अचंभे में डाल दिया था. उन्होंने कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला पर कब्जा क्यों नहीं कर लेता.
::/introtext::बैठक की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने इस गोपनीय बातचीत का खुलासा किया है. अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि ट्रंप ने बैठक के अंत में अपने शीर्ष सहयोगियों से मुखातिब होते हुए कहा था कि क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाले वेनेजुएला पर जब कोई समाधान नहीं निकल रहा है तो अमेरिका उस अशांत देश पर कब्जा क्यों नहीं कर लेता ?
ट्रंप के इस सुझाव से तत्कालीन विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एच आर मैकमास्टर समेत बैठक में मौजूद अन्य अधिकारी हतप्रभ रह गए थे. अधिकारियों ने ट्रंप को इस विचार को छोड़ देने के बारे में बार - बार सुझाव दिया था हालांकि लंबे समय तक उनके मन में यह विचार उठता रहा.
::/fulltext::
थाईलैंड़ 26 जून 2018. दुनियाभर में फीफा विश्व कप का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है लेकिन इसी बीच ऐसी खबर सामने आई जो फुटबाॅल फैंस को निराश कर देगी। पंजाब केसरी में दी खबर के मुताबिक थाईलैंड़ के नेशनल पार्क में स्थित एक गुफा में दो दिन से वहां की अंडर-16 फुटबॉल टीम लापता है।

कोच समेत फंसे 12 खिलाड़ी
11 से 15 साल की उम्र के 12 फुटबॉल खिलाड़ी कोच समेत फंसे हुए हैं आैर उनकी तलाश में नाैसेना जुटी हुई है। कोच की उम्र 25 साल बताई जा रही है। फुटबॉल खिलाड़ियों और कोच का यह दल शनिवार दोपहर से ही लापता है। पार्क के एक अधिकारी ने खिलाड़ियों की साइकिलों को गुफा के प्रवेश द्वार पर देखा। उत्तरी आयरलैंड अपनी गुफाओं के लिए लोकप्रिय है, जिन्हें देखने के लिए पर्यटक विश्व भर से यहां पहुंचते हैं।

बढ़ते हुए पानी के कारण रास्ता हुआ बंद
जांचकर्ताओं का मानना है कि चियांग राई के 13 लोग थाम लुआंह नांग नोन गुफा में एक 15 मीटर लंबी संकीर्ण के जरिए पहुंचे थे। बढ़ते हुए पानी के कारण रास्ता बंद हो गया और इस कारण सभी 13 लोग उस गुफा में फंस गए हैं। थाईलैंड के नेशनल पार्क प्रशासन के एक अधिकारी कामोलचाई कोट्चा ने सीएनएन को इसकी जानकारी दी।

कोट्चा ने कहा कि हम करीब पिछले 24 घंटों से काम कर रहे हैं, लेकिन इसमें काफी परेशानी आ रही है। गुफाएं अंधेरी हैं और कुछ इलाकों में ऑक्सिजन की मात्रा कम है और बारिश के कारण हमारा काम और भी मुश्किल हो गया है। वहीं लापता हुए खिलाड़ियों का परिवार उनकी सलामती के लिए दुआएं कर रहा है।
::/fulltext::नई दिल्ली. इंडोनेशिया से एक सनसनी फैला देने वाला मामला सामने आया है. बारिश का मौसम आ गया है. सांपों के बिल में पानी भरने की वजह से बाहर निकलकर इधर-उधर घरों में भी घुस रहे है. इंसानों को नुकसान पहुंचा रहे है. दरअसल एक महिला का शव एक भीमकाय अजगर के पेट से मिला. यह नाजार देखकर लोगों के पैरों के तले जमीन खिसक गई.

पुलिस ने बताया कि इस अजगर को उसी जगह पर पकड़ा गया जहां महिला अपने सब्जी के बगीचे में काम कर रही थी. शुक्रवार को गांव वासियों द्वारा 7 मीटर लंबे अजगर का पेट काटने पर 54 वर्षीय वा तिबा का शव मिला. स्थानीय पुलिस ने बताया कि मुना द्वीप के पेरस्यिापन लावेला गांव में फूले हुए अजगर को देखकर लोगों को शक हुआ कि इसी सांप ने महिला को निगला है और वह अजगर को मार कर बगीचे से बाहर ले आए. उन्होंने बताया कि अजगर के पेट को काट कर खोलने पर महिला का शव अंदर मिला. महिला जिस बगीचे से लापता हुई थीं वह एक पत्थर की चट्टान के तले पर बना हुआ है जो गुफाओं से घिरा है और सांपों का घर माना जाता है. गुरुवार को महिला के घर न लौटने पर परेशान घरवालों के साथ ही करीब 100 निवासियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी.
इंडोनेशिया और फिलीपीन में छह मीटर तक के भीमकाय अजगरों का पाया जाना बहुत आम है. हालांकि वे छोटे जानवरों पर हमला करने के लिए जाने जाते हैं. उनके द्वारा लोगों को खाने के मामले दुर्लभ ही सुनने को मिलते हैं. इंडोनेशिया और दक्षिणपूर्व एशिया के अन्य हिस्सों में पाये जाने वाले ये विशालकाय रेटिक्युलेटेड अजगर पहले अपने शिकार पर दर्जनों तेज घुमाव वाले दांतों के साथ हमला करते हैं. फिर शिकार की मौत होने तक उसे दबाए रहते हैं. मौत हो जाने के बाद शिकार को निगल जाते हैं.
::/fulltext::