- विदेश
- Posted On
नॉर्थ कोरिया-अमेरिका के बीच ऐतिहासिक समझौता, ट्रंप ने कहा है कि किम जोंग-उन वादा निभाएंगे......
नॉर्थ कोरिया-अमेरिका के बीच ऐतिहासिक समझौता, ट्रंप ने कहा है कि किम जोंग-उन वादा निभाएंगे......
::/introtext::::fulltext::
अहम समझौते पर साइन करने के बाद जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया कि क्या वो उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन को व्हाइट हाउस बुलाएंगे? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि वो जरूर उन्हें बुलाएंगे.
किम जोंग-उन से ऐतिहासिक बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि नॉर्थ कोरिया मिसाइल टेस्टिंग साइट को खत्म करने के लिए राजी हो गया है. साथ ही ट्रंप ने कहा कि अब वो साउथ कोरिया के साथ संयुक्त सैन अभ्यास भी नहीं करेगा. डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक फिलहाल नॉर्थ कोरिया पर प्रतिबंध जारी रहेगा. उन्होंने कहा है कि वो नॉर्थ कोरिया पर परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए दबाव बनाएंगे लेकिन इसमें थोड़ा वक्त लगेगा. उन्होंने कहा, '' जल्दी ही नॉर्थ कोरियाई नेता किम जोंग-उन इस पर काम शुरू करेंगे. जब हमें लगेगा कि नॉर्थ कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण पर काम कर रहा है हम इसके बाद प्रतिबंध हटाने के बारे में विचार करेंगे.'' इससे पहले ऐतिहासिक बैठक के बाद दोनों नेताओं ने कुछ अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए. इस मौके पर ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि नॉर्थ कोरिया और कोरियाई प्रायद्वीप के साथ हमारे संबंध बदलने वाले हैं. ये पुराने जैसे नहीं रहेंगे." अहम समझौते पर साइन करने के बाद जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया कि क्या वो उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन को व्हाइट हाउस बुलाएंगे? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि वो जरूर उन्हें बुलाएंगे.
वन-टू-वन मीटिंग
इससे पहले दोनों नेताओं ने वन-टू-वन मीटिंग की. ये मीटिंग करीब 50 मिनट तक चली. बैठक के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वन-टू-वन मीटिंग काफी अच्छी रही. बैठक के दौरान ट्रंप ने किम से कहा, 'मुझे विश्वास है कि हम दोनों देशों के संबंध अच्छे होंगे. आपसे मिलना इतना आसान नहीं था. मुझे खुशी है कि हम सारी बाधाओं को पार कर मिल रहे हैं''
प्रतिनिधिमंडल के साथ मीटिंग
वन-टू-वन मीटिंग के बाद उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच एक और बैठक हुई. इस बैठक में दोनों नेताओं के प्रतिनिधिमंडल मौजूद थे. लंच के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वो किम जोंग-उन के साथ किसी समझौते पर साइन करने जा रहे हैं.

