Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने अलग अंदाज के लिए खासे मशहूर हैं। इसी के तहत उन्होंने राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन को भी बदलने की तैयारी कर ली है। ट्रंप दो नए एयर फोर्स वन विमान खरीदने की तैयारी में हैं।
::/introtext::अमेरिकी राष्ट्रपति भवन ह्वाइट हाउस ने गुरुवार को कहा कि वह 390 करोड़ डॉलर (करीब 27 हजार करोड़ रुपए) में दो एयरफोर्स वन विमान खरीदेगा। अमेरिका की विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग से ये विमान खरीदे जाएंगे। फिलहाल जिस विमान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सफर करते हैं, वह 31 वर्ष पुराना हो गया है। नए विमान 2024 तक मिलने की उम्मीद है।
नए एयरफोर्स वन विमानों में देशभक्ति का रंग नजर आएगा। जानकारी के अनुसार नए विमार लाल, सफेद और नीले रंग में रंगे होंगे जो अमेरिकी राष्ट्रध्वज में नजर आते हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक बयान में कहा कि पारंपरिक नीले सफेद रंग में नजर आने वाला एयरफोर्स वन अब बदलेगा और लाल, सफेद, नीले रंग की स्कीम में नजर आएगा। इसके बाद यह दूनिया के शीर्ष पर होगा।
::/fulltext::लंदन। ब्रिटिश पुलिस ने इसी साल मार्च में पूर्व रूसी जासूस सर्गेई स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया पर नर्व एजेंट से हमला करने वाले को पहचान लिया है। दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड के सैलिसबरी में सर्गेई और यूलिया पर नर्व एजेंट नोविचोक से हमला किया गया था। जांच अधिकारियों का मानना है कि हमलावर रूसी नागरिक था।
::/introtext::"प्रेस एसोसिएशन" न्यूज एजेंसी ने गुरुवार को बताया कि जांच अधिकारियों को लगता है कि उन्होंने हमलावर को सीसीटीवी फुटेज के जरिए पहचान लिया है। उस समय ब्रिटेन आने वाले लोगों के दस्तावेजों के जरिए फुटेज का मिलान भी किया गया है।
हालांकि, पुलिस ने इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी करने से फिलहाल इनकार कर दिया है। उल्लेखनीय है कि चार मार्च को पूर्व रूसी जासूस और उनकी बेटी सैलिसबरी में बेहोशी की हालत में मिले थे। मेडिकल जांच में पता चला कि उन पर नोविचोक से हमला किया गया था। ब्रिटेन उसी समय से रूस पर इस हमले का आरोप लगाता रहा है।
::/fulltext::वॉशिंगटन। तकनीक के क्षेत्र में दुनिया में सबसे अमीर शख्स कहे जाने वाले वारेन बफेट को पीछे छोड़ फेसबुक के सह संस्थापक मार्क जकरबर्ग दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
::/introtext::हालांकि जुकरबर्ग अभी भी तीसरे स्थान पर हैं क्योंकि एमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के सह संस्थापक बिल गेट्स क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनायर्स इंडेक्स के अनुसार ये ताजा जानकारी सामने आई हैं।
यह पहली बार है जब दुनिया के तीन सबसे धनी शख्स तकनीक के क्षेत्र से हैं। 34 वर्षीय जुकरबर्ग आज 81.6 अरब डॉलर के मालिक हैं, जिनकी कुल संपत्ति बर्कशेयर हैथवे के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष 87 वर्षीय बफेट से 373 मिलियन डॉलर अधिक है।
बताया जाता है कि सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक में लगातार निवेश के कारण जकरबर्ग की संपत्ति में इतना इजाफा हुआ है। हाल ही में फेसबुक के ऊपर डेटा चोरी का बड़ा आरोप लगा था जिससे कंपनी को वैश्विक स्तर पर काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा था।
इस दौरान जकरबर्ग को काफी झटका लगा था इतना ही नहीं इन्हें खुद सामने आकर अपनी सफाई पेश करनी पड़ी थी। इस घटना के बाद फेसबुक के शेयर को भी काफी घाटा हुआ था।
आपको बता दें कि ब्लूमबर्ग इंडेक्स की रैंकिंग में दुनिया के 500 अमीर लोगों को शामिल किया गया। न्यूयॉर्क में शुक्रवार को 203.23 डॉलर के रिकॉर्ड पर स्टॉक क्लोज होने के बाद की ये रिपोर्ट सामने आई है।
बफेट जो कभी दुनिया के सबसे धनी शख्स कहे जाते थे, उन्होंने बर्कशायर हैथवे के शेयर का 290 मिलियन चैरिटी में दान कर दिया था। इनमें सबसे ज्यादा उन्होंने बिल गेट्स के चैरिटी फाउंडेशन को दान किया।
ब्लूमबर्ग के द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार, उनके वे शेयर आज 50 अरब डॉलर के हैं। वहीं दूसरी तरफ जकरबर्ग ने अपने जीवनकाल में फेसबुक के 99 प्रतिशत संपत्ति को दान में देने का फैसला किया है।
::/fulltext::