- ग्लैमर वर्ल्ड
- Posted On
मुंबई की बारिश से बॉलीवुड सितारों का हुआ बुरा हाल, कोई फंसा एयरपोर्ट पर तो कोई सड़क पर
वहीं बॉलीवुड सितारे भी मुंबई की इस बारिश से काफी परेशान हो रहे हैं, कुछ को बारिश में सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा......
::/introtext::::fulltext::
मुंबई में हो रही भारी बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है। इस बारिश से आम से लेकर खास तक हर कोई परेशान हो चुका है। वहीं बॉलीवुड सितारे भी मुंबई की इस बारिश से काफी परेशान हो रहे हैं, कुछ को बारिश में सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा तो कुछ को विमानों के रूट बदलने से परेशानी हुई।

वहीं कृति सेनन ने दिल्ली से मुंबई आने के लिए फ्लाइट ली, लेकिन इस आफत भरी बारिश ने उन्हें अहमदाबाद पहुंचा दिया है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण कृति सेनन की फ्लाइट को मुंबई लैंड करवाना नामुमकिन था। ऐसे में पायलट ने कोई बड़ा रिस्क लिए बिना फ्लाइट को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड किया। जिसके बाद एयरपोर्ट पर कृति सेनन को देखकर वहां मौजूद उनके फैंस सेल्फी लेने लगे।


टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने बारिश में फंस जाने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है। हालांकि उन्हें बचाने के लिए सही वक्त पर एक्टर करण पटेल पहुंच गए थे। क्रिस्टल डिसूजा ने बताया कि मैं सड़क पर बारिश की वजह से काफी देर तक खड़ी रही। तभी मुझे याद आया कि करण पटेल का भी घर आसपास ही है। ऐसे में मैंने उन्हें कॉल किया और सारी बात बताई। उन्होंने देर न करते हुए वो वहां आए और हमारी मदद की।
मुंबई और आसपास के इलाकों में जबरदस्त बारिश हो रही है। कई ट्रेनें, फ्लाइट कैंसल हैं या फिर उनका समय बदला गया है। स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बई शहर, मुंबई उपनगर और ठाणे जिले में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है।
::/fulltext::


