रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का शर्मा लंबे समय समय से बल्जिंग डिस्क नामकी बीमारी से ग्रस्त हैं। इस बीमारी में कमर की हड्डी में दर्द रहता है और बैठने में दिक्कत होती है.....
::/introtext::::fulltext::


ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले 15 सालों से कांस के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर रही हैं। उन्होंने पहली बार कांस में साल 2002 में शिरकत की थी और आज फिर से वह रेड कार्पेट पर हर किसी का दिल धड़काने आ रही हैं। इसी के साथ ऐश L'Oreal's Paris की बांड एंबेस्डर भी हैं, जो कि ऑफिशियल मेकअप ब्रैंड के तौर पर अपनी 20वीं सालगिरह मनाने वाला है। पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या ने कांस के रेड कार्पेट पर कई बार हमारा दिल जीता है और इस बार भी हम उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

स्ट्रेपलेस गाउन और डार्क लिपस्टिक में ऐश
2015 के कांस में ऐश ने रेड कार्पेट पर महरून कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी, जिसमें वह पूरी डीवा लग रही थीं। यह ड्रेस Oscar de la Renta की थी।

यह तस्वीर 2015 के कांस की है, जिसमें ऐश ने एक हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी। यह ड्रेस राल्फ एंड रूसो की थी, जो ऐश की खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी।

कांस के रेड कार्पेट पर ऐश ने Elie Saab गाउन पहना था, जो कि ग्रीन रंग का था। रेड कार्पेट पर उन्होंने अपनी इस ड्रेस के साथ बोल्ड रेड मैट लिपस्टिक लगा रखी थी।

2016 के कांस में ऐश ने रेड कार्पेट पर अपने ब्रांड लोरियाल को संबोधिकत किया। इस दौरान ने अपने इस गोल्डन आउटफिट से सभी का मन मोह लिया।

सभी के होश लूटने के लिये तैयार
प्रेंगनेंसी के बाद यह ऐश का 14वां रेड कार्पेट अपीयरेंस था। ऐश ने गोल्डन कलर का गाउन और बोल्ड रेड लिपस्टिक लगा कर बालों को खुला छोड़ रखा था।

2013 में ऐश ने कुछ अलग किया और एली साब का ब्लैक और ग्रे बीडिड गाउन पहना।

ऐश ने 66वें कांस फेस्टिवल में अपनी प्रेगनेंसी के बाद साड़ी पहन कर कांस में जादू बिखेरा। यह गोल्डन की साड़ी उन्होंने हाई नेक ब्लाउज के साथ पहना।

यह पेप्लम गाउन ऐश के लिये रेड कार्पेट पर हिट साबित हुआ। अरमानी प्राइव ड्रेस के साथ स्मोकी आइज़ ने उनके कर्व और भी ज्यादा सेक्सी लुक दिया।
कान्स: दीपिका पादुकोण के कान्स 2019 लुक्स काफी वायरल हो रहे हैं. बो ड्रेस से लेकर अपने लेटेस्ट ट्यूल गाउल लुक्स तक, दीपिका पादुकोण अपने स्टाइल से रेड कार्पेट पर सबको टक्कर दे रही हैं. दीपिका पादुकोण की स्टाइलिस्ट शालिना नथानी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में एक से बढ़कर एक लुक्स पेश किए हैं. लेकिन उनके इस लाइम ग्रीन गाउन (नियॉन ग्रीन) लुक के साथ पहनी हुई हेयर एक्सेसरी छा गई.

दीपिका पादुकोण ने कान्स के 5वें लुक में ट्यूल गाउन के साथ टर्बन (हेडरैप) पहना, जो कि कमाल लग रहा था. दीपिका पादुकोण ने पहली बार टर्बन (Turban) लुक रेड कार्पेट पर पहना. इस एक्सपेरिमेंट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.
यहां देखिए 52 हज़ार के इस टर्बन की तस्वीर...

जैसा कि रेड कार्पेट पर पहनी हुई हर चीज़ काफी महंगी होती है. डिज़ाइनर ड्रेसेस से लेकर जूलरी तक, हर चीज़ के दाम लाखों में होते हैं. इसके साथ ही स्टार्स की पहनी हुई हर छोटी-बड़ी एक्सेसरीज़ भी काफी कीमती होती हैं, जैसे कि ये टर्बन. जी हां, दीपिका पादुकोण का ये फ्लोरल हेडरैप 585 पाउडंस (लगभग 52 हज़ार का है).

दीपिका पादुकोण का पहना हुआ ये नियॉन ग्रीन गाउन इटैलियन फैशन डिज़ाइनर गियैबतिस्ता वैली ने डिज़ाइन किया. हेडरैप या टर्बन लग्ज़री हेडवेयर ब्रैंड एमिली बैक्सनडेल का था. जूलरी डिज़ाइनर लेबल लॉरिएन स्केवार्ट्ज़ (Lorraine Schwartz) की थी. हील्स डिज़ाइनर ब्रैंड स्टुअर्ट विट्ज़मैन की थीं. इस पूरे लुक को स्टाइलिस्ट शालिना नथानी ने स्टाइल किया. वहीं, मेकअप संध्या शेखर और हेयर गैबरियल जियॉर्ज ने बनाए.

इससे पहले मिस यूनिवर्स रह चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी साल 2018 में टर्बन लुक ट्राय किया था. उन्होंने डिज़ाइनर भूमिका और ज्योति के लिए बतौर शो-स्टॉपर ग्रीन लेयर्ड गाउन और टर्बन पहना था.
::/fulltext::
खास बातें
नई दिल्ली : बॉलीवुड (Bollywood) की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण अपनी शानदार एक्टिंग, खूबसूरत अदाओं और लाजवाब अंदाज से न केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी जगह बना चुकी हैं. वह हर फिल्म या फंक्शन में अपने एक खास लुक के साथ दिखाई देती हैं. हाल ही में हुए मेट गाला 2019 में उनके लुक ने सब का दिल जीत लिया था. न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित मेटगाला में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने जैक पोजन ब्रांड का मैटेलिक पिंक गाउन पहना था. इस गाउन में हाई-पफ्ड पोनीटेल हेयरस्टाइल के साथ दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वहीं, कान फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण पीटर डंडास के व्हाइट गाउन में नजर आईं.

कान फेस्टिवल 2019 (Cannes Festival) में बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने दंदास ब्रांड का क्रीम बोल्ड गाउन पहना था, जिसमें आगे की तरफ से एक बड़ा काला बो बना हुआ है. उन्होंने अपना रेड कार्पेट लुक स्ट्रैपी ब्लैक एक्वाज़ुरा हील्स, हूप इयरिंग्स, और हाई पोनीटेल के साथ पूरा किया. मस्तानी ने अपना शानदार लुक अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया, जिसे कई लोगों ने पसंद किया. दीपिका का लुक इतना स्टनिंग था कि उनके पति और बॉलीवुड के बाजीराव यानी रणवीर सिंह ने भी उनकी फोटोज पर स्टीमी कमेंट किए. दीपिका के लुक के अलावा उनका मेकअप और हेयरस्टाइल लॉरिअल ब्रांड (L'Oreal) ने किया था.

दीपिका पादुकोण के अलावा बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा भी स्ट्रेपलेस हाई स्लिट गाउन में नज़र आईं. इसके साथ ही बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेसेस जैसे ऐश्वर्या राय बच्चन, हुमा कुरैशी, मल्लिका शेहरावत, कंगना रनौत और सोनम के अहूजा ने भी कान फिल्म फेस्टिवल में अपने खूबसूरत अंदाज के साथ एंट्री की. आपको बता दें कि इस साल कान फेस्टिवल में छोटे पर्दे की हिना खान ने अपना डेब्यू किया है. इसमें वह उन्होंने जायद नाकड़ का सिल्वर कलर का सिमरी गाउन पहना था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं.