Met Gala 2019: न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुए मेट गाला 2019 में मंगलवार को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का बेहद ही अनोखा लुक देखने को मिला....
::/introtext::::fulltext::
खास बातें
- मेट गाला 2019 में प्रियंका-दीपिका
- बिंदास लुक हुआ वायरल
- निक जोनास संग यूं दिखीं प्रियंका
नई दिल्ली: Met Gala 2019: न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुए मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) में मंगलवार को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का बेहद ही अनोखा लुक देखने को मिला. यहां प्रियंका चोपड़ा के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी पहुंचीं. दोनों की ही ड्रेस काफी जुदा थी. प्रियंका चोपड़ा ने तीसरी बार मेट गाला (Met Gala) अटेंड किया, जबकि पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ हाथ में हाथ थामे हुए पहली बार नजर आईं. इस कपल ने लग्जरी ब्रांड डियोर (Dior) की ड्रेस पहनी हुई थीं. प्रियंका ने फेदर ड्रेस पहनी थी, जबकि निक ने व्हाइट सूट पहना हुआ था. इनके अलावा लेडी गागा (Lady Gaga) और बिली पोर्टर (Billy Porter) के अंदाज को भी काफी पसंद किया गया.

दीपिका पादुकोण की बात करें तो उन्होंने जैक पोजन (Zac Posen) ब्रांड का मैटेलिक पिंक गाउन पहना हुआ था. प्रियंका की हेयरस्टाइलिस्ट टीम ने उनको एफ्रो कर्ल्स (Afro Curls) लुक दिया, जिसके साथ क्राउन का भी टच दिया. जबकि दीपिका पादुकोण ने हाई-पफ्ड पोनीटेल हेयरस्टाइल चुना.

मेट गाला (Met Gala 2019) की प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रही है. रेड कार्पेट की तस्वीरें दुनियाभर में खूब चर्चित हैं. बता दें, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की जोड़ी हमेशा कोई न कोई धमाल मचाते नजर आती है. पिछले दिनों बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स (Billboard Music Awards) में दोनों खूब मस्ती करते नजर आए थे.
बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स (Billboard Music Awards 2019) में प्रियंका चोपड़ा के साथ ही पूरी जोनास फैमिली भी मौजूद थी. निक जोनास, जो जोनास और सोफी टर्नर भी इस यहां मौजूद थे. जब परफॉर्मेंस हो रही थी तो प्रियंका, सोफी और डेनियन जोनास भीड़ में खड़ी थीं, और उस दौरान जैसे ही जोनास उनके पास आते हैं तो प्रियंका भी आगे की ओर आती हैं, और दोनों एक-दूसरे को किस करते हैं. यही नहीं, अवार्ड्स के बाद जो जोनास (Joe Jonas) और सोफी टर्नर (Sophie Turner) ने शादी कर ली थी.










