छोटे पर्दे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय ने फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में कदम रखा था। हाल ही में उनकी फिल्म रॉ रिलीज हुई है.....
::/introtext::::fulltext::








खास बातें
नई दिल्ली: गोरेपन की दीवानगी को बड़ी-बड़ी कंपनियां कैश कराने में जुटी रहती हैं और इस एक्ट्रेस ने गोरेपन से जुड़ी क्रीम का प्रमोशन करने से ही मना कर दिया है. जी हां, मलयालम एक्ट्रेस साई पल्लवी ने दो करोड़ रुपये के ऑफर को ठुकरा दिया है. मीडिया रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि साउथ की बेहतरीन एकट्रेस साई पल्लवी ने फेयरनेस क्रीम ब्रांड को साफ तौर पर न कह दिया है. दिलचस्प यह कि ये डील कोई छोटी-मोटी नहीं थी, और इसके लिए साई पल्लवी को दो करोड़ रुपये का ऑफर किया गया था. साई पल्लवी की खासियत स्क्रीन पर कम मेकअप और अपने चेहरे को जस का तस पेश करना है. इस वजह से साई पल्लवी सिने प्रेमियों में जबरदस्त ढंग से लोकप्रिय भी हैं.
हालांकि साई पल्लवी पहले भी कई मौकों पर कह चुकी हैं कि मैं ब्यूटी प्रोडक्ट का प्रचार नहीं करती और हर किसी को जैसा है वैसे रहने में खुश रहना चाहिए. साई पल्लवी ने मलयालम मूवी 'प्रेमम' से करियर की शुरुआत की थी और इसके लिए उन्हें साउथ का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था. इसके बाद उनकी मलयालम फिल्म 'काली' बी बेहद पॉपुलर हुई थी, और साई पल्लवी की एक्टिंग को खूब पसंद भी किया गया था.
साई पल्लवी की 'अथिरन' हाल ही में रिलीज हुई है जिसमें फहद फासिल उनके सह-कलाकार हैं. 'अथिरन' मलयालम (Malayalam) भाषा की साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है. इसके बाद साई पल्लवी 'सिंघम' का किरदार निभाने वाले सुपरस्टार सूर्या के साथ 'एनजीके' में नजर आएंगी. फिल्म 31 मई को रिलीज होगी. साई पल्लवी की 2018 में 'मारी 2' धनुष के साथ आई थी, और इस फिल्म को भी खूब पसंद किया गया था.



बॉलीवुड की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने काफी कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। दिशा एक्टिंग के अलावा अपने हॉट और ग्लैमरस अंदाज के लिए भी चर्चा में बनीं रहती हैं। हाल ही में दिशा ने मुंबई में एक इवेंट में शिरकत की। यहां उनका ग्लैमरस लुक देखकर हर किसी की नजरें बस उन पर ही टिक गई।



::/fulltext::