Saturday, 15 August 2026

All Categories

9654::/cck::

शिल्पा शिंदे ने पुलवामा आतंकी हमले पर दिए गए नवजोत सिंह सिद्धू के बयान का समर्थन क्या किया वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। शिल्पा को जान से मारने और रेप की धमकियां मिल रही हैं.....

::/introtext::
::fulltext::

11 की विजेता और टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अपनी बात पूरे दम के साथ रखने के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वे सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले पुलवामा आतंकी हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू ने ऐसा बयान दे डाला था कि वे अधिकतर लोगों के गुस्से का शिकार हो गए। उनकी काफी आलोचना की गई और विरोध किया गया। इस आग में शिल्पा भी कूद पड़ीं। उन्होंने सिद्धू के बयान का समर्थन कर दिया जिससे गुस्से से उबलते लोगों के निशाने पर वे भी आ गईं। उन्हें ट्रोल किया गया। रेप और जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं।

शिल्पा का कहना है कि सिद्धू ने क्या गलत कहा है? उनके बयान को तोड़ा-मोड़ा गया है। सिद्धू ने आतंकवाद का समर्थन बिलकुल नहीं किया है। उन्होंने अपने दोस्त इमरान खान के खिलाफ नहीं बोला है। शायद वे पॉलिटिकली सही होंगे। दोनों ने लंबे समय तक क्रिकेट साथ खेला है और अब लोग इस आधार पर उनके पीछे पड़ गए हैं। धमकियों से शिल्पा बिलकुल भी चिंतित नहीं हैं। शिल्पा का कहना है कि मैं धमकी देने वालों को छोड़ूंगी नहीं। मैं इनके खिलाफ कानूनी की मदद से एक्शन लूंगी। महिलाओं के प्रति ऐसे शब्द का उपयोग करने वाले लोगों पर नकेल कसना चाहिए।
::/fulltext::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!