Saturday, 15 August 2026

All Categories

7771::/cck::

कहा यह भी जा रहा है कि जिस रूम में रणबीर रुकते हैं, वहां रुकने से वरुण इंकार कर देते हैं और इसी तरह जहां वरुण रुकते हैं, वहां रणबीर रुकने से इंकार कर देते हैं....

::/introtext::
::fulltext::
बॉलीवुड इंडस्ट्री में फीमेल स्टार्स के बीच कैट फाइट्स और मनमुटाव की खबरें तो सामने आती रहती हैं लेकिन मेल स्टार्स के बीच ऐसा कम ही देखा जाता है। अब ऐसा कुछ हुआ है कि इंडस्ट्री के दो टॉप एक्टर्स के बीच मनमुटाव की खबरें आई हैं।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, और के बीच काफी समय से बातचीत बंद है। कहा यह भी जा रहा है कि जिस रूम में रणबीर रुकते हैं, वहां रुकने से वरुण इंकार कर देते हैं और इसी तरह जहां वरुण रुकते हैं, वहां रणबीर रुकने से इंकार कर देते हैं।
 
 
खबरों के अनुसार, के घर पर रखी गई एक पार्टी में इन दोनों स्टार्स के बीच में कहासुनी हो गई थी और इसके बाद इन दोनों ही स्टार्स के बीच बातचीत बंद हो गई है। ये दोनों स्टार्स अब एक दूसरे से बात तक नहीं करते है। हालात इतने खराब हुए कि वरुण ने करण को कह दिया कि अगर रणबीर आ रहे हो तो वह उन्हें इंवाइट न करें।
 
 
हालांकि, एक सूत्र ने इन दोनों स्टार्स के बीच अनबन की खबरें महज अफवाह बताया है। वरुण धवन के करीबी सूत्र ने भी इन खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि वरुण धवन तो करण जौहर के घर महीनों से नहीं गए है। उन्होंने बताया कि रणबीर और वरुण पिछली बार ईशा अंबानी की पार्टी के दौरान मिले थे न कि करण जौहर के घर।
 
 वरुण इन दिनों करण जौहर के प्रॉडक्‍शन में बन रही 'कलंक' की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं जिसमें वह रणबीर की गर्लफ्रेंड के साथ नजर आएंगे। वहीं, रणबीर, आलिया के साथ अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 2019 में रिलीज होगी।
::/fulltext::

7694::/cck::

सनी लियोनी को अक्सर लैंगिकवादी व अपमानजनक टिप्पणियों का शिकार होना पड़ता हैं....

::/introtext::
::fulltext::
बॉलीवुड की सनी लियोनी को अक्सर लैंगिकवादी व अपमानजनक टिप्पणियों का शिकार होना पड़ता हैं। सनी का कहना है कि जब भी बकवास बातें सुर्खियां बनती हैं, वह परेशान हो जाती हैं। सनी लियोनी ने बताया कि मैं हमेशा नकारात्मक चीजों को किनारों करने की कोशिश करती हूं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें मैं किनारे नहीं कर पाती क्योंकि मैं भी एक इंसान हूं और मेरी भी भावनाएं हैं।
 
 
सनी लियोनी ने कहा कि मैं उस वक्त परेशान होती हूं जब मीडिया यह पता होते हुए भी कि यह चीजें बकवास है और किसी को भी ठेस पहुंचा सकती हैं, उसके बावजूद भी उसे बढ़ा चढ़ा कर दिखाती है और हाईलाइट करती है। अगर अतिवादियों, हिंसक समूहों को चर्चा में नहीं लाया जाए तो यह दुनिया जीने के लिए एक बेहतर जगह हो सकती है।
 
सनी को कई लोगों से दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है, विशेषरूप से सोशल मीडिया पर। सनी ने कहा, हर परिस्थिति अलग है और मैं हमेशा पत्रकार को संदेह का लाभ देना पसंद करती हूं लेकिन मैंने उन्हें अपनी बातों से कुछ लौटाने का साहस जुटा लिया है। मैं जानती हूं कि कैसे उन्हें भी समान रूप से असहज बनाया जाए या वास्तव में उन्हें बुरा लगे। तो, ऐसा करने पर यह आमतौर पर रुक जाता है। मुझे बोलने के सिवाए खुद को सुरक्षित रखने का कोई दूसरा रास्ता नहीं पता है।
::/fulltext::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!