Saturday, 15 August 2026

All Categories

7312::/cck::

चर्चा जोरो पर है कि अर्जुन अपने परिवार को छोड़कर नए साल का जश्न मलाइका के साथ सेलिब्रेट करने वाले हैं....

::/introtext::
::fulltext::
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोरा और के बीच अफेयर की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। अक्सर दोनों साथ में पार्टियों में स्पॉट होते रहते हैं। इस बात की भी चर्चा जोरो पर है कि अर्जुन अपने परिवार को छोड़कर नए साल का जश्न मलाइका के साथ सेलिब्रेट करने वाले हैं।
 
खबरों के अनुसार अर्जुन के पिता पूरे कपूर परिवार के साथ इंडोनेशिया के बाली में नया साल सेलीब्रेट करने का प्लान बना रहे हैं। बोनी कपूर चाहते हैं कि इस वॉकेशन में उनके साथ उनकी तीनों बेटियों के अलावा अर्जुन भी शामिल हो। अनिल कपूर भी अपने परिवार संगबाली जाने की तैयारी में हैं। संजय कपूर भी अपनी बीवी और बच्चों को लेकर इस फैमली वॉकेशन को ज्वाइन कर सकते हैं।
 
 
2018 कपूर परिवार के लिए दुख भरा रहा क्योंकि उन्होंने फरवरी में श्रीदेवी को खो दिया था। श्रीदेवी के गुजरने के बाद ये पहला वॉकेशन होगा जिसे बोनी कपूर अपने पूरे परिवार के साथ विदेश में मनाएंगे लेकिन मलाइका की खातिर अर्जुन परिवार के साथ वेकेशंस पर नहीं जा रहे हैं।
 
अर्जुन कपूर इस बार मलाइका अरोरा के साथ किसी अंजान जगह पर न्यू ईयर सेलीब्रेट करना चाहते हैं। पिछले कुछ बरसों में मलाइका अपने पूर्व पति अरबाज के परिवार के साथ सलमान खान के फार्म हाउस पर नया साल मनाती रही हैं।
 
 
वहीं, अर्जुन का परिवार मलाइका संग उनके रिश्ते से खुश नहीं हैं। सोनम कपूर तो उन्हें मलाइका से शादी नहीं करने की सलाह दे चुकी हैं। बोनी कपूर को भी मलाइका के साथ अर्जुन का रिश्ता रास नहीं आता है। उनकी बहन अंशुला को भी कभी मलाइका के करीब नहीं देखा गया। कहा जा रहा है अर्जुन कपूर और मलाइका ने अपने रिलेशनशिप को ऑफीशियल करने का फैसला कर लिया है। अगले साल मार्च में दोनों का रिश्ता शादी के बंधन में बंध सकता है।
::/fulltext::

7280::/cck::

खबर आई थी कि अनुष्का और विराट के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। अपनी प्रेग्नेंसी की इन खबरों पर हाल ही में अनुष्का शर्मा ने खुलासा किया हैं....

::/introtext::
::fulltext::
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए यह साल धमाकेदार रहा हैं। फिल्म सुई धागा की बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बाद अपकमिंग फिल्म जीरो से भी उन्हे बहुत उम्मीदें हैं। इस फिल्म में वो और कैटरीना कैफ के साथ लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
 
पिछले दिनों खबर आई थी कि अनुष्का और विराट के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। इस वजह से वो जीरो के बाद कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रही हैं। अपनी प्रेग्नेंसी की इन खबरों पर हाल ही में अनुष्का शर्मा ने खुलासा किया हैं।
 
 
अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर कहा कि लोग अफवाह फैलाते हैं। यह ऐसी चीज है जो आप छिपा नहीं सकते। आप शादी छिपा सकते हैं लेकिन प्रेग्नेंसी नहीं। लोग कुछ भी बकवास लिख सकते हैं लेकिन चार महीने बाद वही लोग मूर्ख नजर आएंगे।
 
अनुष्का ने कहा, ऐसी खबरों से कई बार एक्ट्रेस को सामना करना पड़ता है। लोग आपकी शादी से पहले आपको शादीशुदा और गर्भवती होने से पहले मां बना देते हैं। मैं इस पर ध्यान नहीं देती और सिर्फ ऐसी बातों पर हंसती हूं। इन दिनों मैं लगातार काम कर रही हूं, इसलिए किसी और प्लानिंग के बारे में नहीं सोच रही हूं।
 
 
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म जीरो 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अनुष्का सेरेब्रल पाल्सी नाम की बीमारी से जूझ रहीं महिला वैज्ञानिक की भूमिका में हैं। वहीं, शाहरुख एक बौने आदमी बउआ सिंह के किरदार में नजर आएंगे।
::/fulltext::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!