Saturday, 15 August 2026

All Categories

7532::/cck::

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी (Isha Ambani Anand Piramal Wedding) बुधवार को मुंबई स्थित मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर 'एंटीलिया' (Antilia) में हुई.....

::/introtext::
::fulltext::

Isha Ambani Wedding: ईशा की शादी में बोनी कपूर अपनी बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ पहुंचे.

खास बातें

  1. ईशा अंबानी की हुई शादी
  2. जाह्नवी-खुशी कपूर भी पहुंचे
  3. वीडियो हो रहा है वायरल

नई दिल्ली: ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी (Isha Ambani Anand Piramal Wedding) बुधवार को मुंबई स्थित मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर 'एंटीलिया' (Antilia) में हुई. जहां बॉलीवुड से लेकर बिजनेसमैन की बड़ी हस्तियां शामिल हुए. जहां एक ओर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) परिवार समेत ईशा अंबानी की शादी (Isha Ambani Wedding) में पहुंचे, वहीं बोनी कपूर (Boney Kapoor) अपनी दोनों बेटियों के साथ शादी में दिखे. जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) बेहद सुंदर दिख रही थीं. हाई प्रोफाइल शादी के लिए जहां एक ओर जाह्नवी कपूर ने शानदार लाल और गोल्डन कलर कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना था तो वहीं खुशी कपूर ने सिर्फ सुनहरे रंग का लहंगा और लाइट पिंक दुपट्टा लिया. शादी में पहुंचे बोनी कपूर अपनी बेटियों के साथ पापराजी के सामने पोज भी दिए.

 à¤ˆà¤¶à¤¾ अंबानी की शादी में जाह्नवी कपूर के लिए इमेज परिणाम

ईशा अंबानी की शादी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी काफी इमोशनल नजर आए. मुकेश अंबानी ने बिटिया ईशा अंबानी की शादी बहुत ही धूमधाम के साथ की. मुकेश अंबानी ने बिटिया की सगाई इटली में की थी. संगीत सेरेमनी उदयपुर और अभी शादी का रिसेप्शन 14 दिसंबर को है. ईशा अंबानी (Isha Ambani)और आनंद पीरामल (Anand Piramal) की शादी में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने जमकर ठुमके लगाए. शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रणवीर सिंह, ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर और सुखबीर जैसे पंजाबी सिंगर ने जमकर धूम मचाई.

 à¤ˆà¤¶à¤¾ अंबानी की शादी में जाह्नवी कपूर के लिए इमेज परिणाम

शादी के वीडियो जमकर वायरल हुए. ईशा अंबानी का फंक्शन अभी बाकी है, जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों के साथ ही दुनिया भर के खास लोग नजर आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि राजनीति के दिग्गज भी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के वेडिंग रिसेप्शन में नजर आएंगे. अंबानी और पीरामल परिवार पिछले 40 साल से दोस्त है. भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटिड के चेयरमैन हैं तो वहीं आनंद के पिता अजय पीरामल पीरामल ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन हैं. मई में एक प्राइवेट पार्टी के दौरान आनंद ने ईशा अंबानी को महाबलेश्वर मंदिर में प्रपोज किया था. 

ईशा अंबानी की शादी में जाह्नवी कपूर के लिए इमेज परिणाम
 
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई कुछ महीने पहले ही हुई है. इससे पहले आकाश और श्लोका मेहता की सगाई हुई थी. ईशा के बाद आकाश अंबानी की शादी होगी. आकाश अंबानी की शादी 2019 में हीरा व्यापारी रसल मेहता की बेटी से होगी.
::/fulltext::

7530::/cck::

मलयाली अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर इस साल देश में पर सबसे अधिक ढूंढे (सर्च) जाने वाली शख्सियत रहीं। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान जैसे सितारों को भी पीछे छोड़ दिया....

::/introtext::
::fulltext::
नई दिल्ली। आंख मारने वाले एक दृश्य को लेकर सोशल मीडिया में सुर्खियों में आईं मलयाली अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर इस साल देश में पर सबसे अधिक ढूंढे (सर्च) जाने वाली शख्सियत रहीं। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान जैसे सितारों को भी पीछे छोड़ दिया।
 
गूगल के ‘इयर इन सर्च’ में वारियर भारत में सबसे अधिक खोजी गई शख्सियतों में पहले स्थान पर रहीं। इसके बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास, हरियाणवी गायिका सपना चौधरी, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर के पति आनन्द आहूजा, अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, अभिनेता सलमान खान, ब्रिटिश राजकुमार हैरी से विवाह करने वाली अभिनेत्री मेगन मर्केल, भजन गायक अनूप जलोटा और फिल्म-निर्माता एवं दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर का स्थान आता है।
 
वैश्विक स्तर पर मर्केल पहले स्थान पर रहीं। पूर्व अमेरिकी अभिनेत्री ने इस साल की शुरुआत में राजकुमार हैरी से विवाह किया था। इस सूची में गायिका डेमी लोवेटो, अभिनेता सिलवेस्टर स्टैलोन, अभिनेता लोगान पॉल और टीवी शख्सियत ख्लो कर्दीशियां का स्थान आता है। दिग्गज सर्च इंजन वेबसाइट पर ढूंढे जाने वाले प्रमुख गानों में नेहा कक्कड़ का दिलबर-दिलबर, अरिजीत सिंह का तेरा फितूर और आतिफ असलम का देखते-देखते शामिल हैं।
::/fulltext::

7529::/cck::

लोकप्रियता के नए आयाम छूने वालीं करिश्मा अब अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं....

::/introtext::
::fulltext::
वेब सीरीज में लव मेकिंग सीन देकर सुर्खियों बटोरनी अभिनेत्री करिश्मा शर्मा भले ही इन दिनों टीवी और फिल्मों से दूर हों, लेकिन वह लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इस साल आए पॉप्युलर सॉन्ग 'तेरा घाटा' से लोकप्रियता के नए आयाम छूने वालीं करिश्मा अब अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
 
 
 
टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' की फेम करिश्मा शर्मा अपने बोल्ड अवतार के कारण अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
 
 
यह पहली बार नहीं है जब करिश्मा ने इस तरह की बोल्ड तस्वीरें शेयर की हो। इससे पहले भी वह इस तरह की तस्वीरें शेयर करती हुई आई हैं।
 
 
करिश्मा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से की थी। इसके अलावा वह कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। खबर है कि करिश्मा रितिक रोशन की आने वाली फिल्म 'सुपर 30' में भी एक डांस नंबर करते हुए नजर आएंगी।
::/fulltext::

7411::/cck::

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए शाहिद के परिवार के एक सदस्य ने कहा कि लोग कुछ कैसे लिख सकते हैं और इस अफवाह कोई आधार नहीं है और इस तरह की अफवाह फैलाने का जिम्मेदार किसे ठहराया जाए....

::/introtext::
::fulltext::
बॉलीवुड अभिनेता पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में आ गए है। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबरें आ रही थी कि शाहिद को हो गया है। इस खबर को लेकर उनके करीबी लोगों और घरवालों ने अब एक बयान जारी किया है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए शाहिद के परिवार के एक सदस्य ने कहा कि लोग कुछ कैसे लिख सकते हैं और इस अफवाह कोई आधार नहीं है और इस तरह की अफवाह फैलाने का जिम्मेदार किसे ठहराया जाए।
 
शाहिद कपूर की मैनेजर आकांक्षा ने भी इन खबरों को गलत बताया है। आकांक्षा ने बताया की जब शाहिद को इस बारे में पता लगा तो वो खुद हंस पड़े। शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'कबीर सिंह' की शूटिंग में व्यस्त हैं, यह फिल्म 2019 में रिलीज होगी।
 
तेलुगु की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक है। ये फिल्म एक ऐसे मेडिकल स्टूडेंट की कहानी है जिसे अपने से छोटी लड़की से प्यार हो जाता है। इस फिल्म ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में सफलता के झंडे गाढ़े थे और ये एक ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी।
::/fulltext::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!