9297::/cck::
Pulwama Attack ने पूरे देश को सदमें में डाल दिया. इस नापाक हरकत से पूरा देश आक्रोशित है. घटना पर बॉलीवुड ने भी दुख व्यक्त किया है....
::/introtext::
::fulltext::नई दिल्ली: Pulwama Attack: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama IED Blast) के अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर आत्मघाती आतंकी हमला हुआ है, जिसने देश को सदमें में डाल दिया. इस नापाक हरकत से पूरा देश आक्रोशित है. घटना पर बॉलीवुड ने भी दुख व्यक्त किया है. जानकारी के मुताबिक करीब 2500 जवानों के काफिले में से एक बस को आतंकी ने 350 किलो से भरी कार से टक्कर मारी और इसमें सीआरपीएफ (Central Reserve Police Force) के 40 जवान शहीद हो गए हैं. जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और इसके आतंकी आदिल अहमद डार ने सीआरपीएफ काफिले पर हमले को अंजाम देने के लिए 350 किलो IED (Improvised Explosive Device) का इस्तेमाल किया था. इस हमले के बाद दुनिया के कई देशों ने भारत सरकार और जनता के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.
सलमान खान ने ट्विटर पर घटना की निंदा करते हुए लिखा कि देश प्रेम के लिए अपनी जान देने वाले सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर मेरा दिल रो रहा है. जिन्होंने हमारे परिवारों की सुरक्षा के लिए अपनी जान का बलिदान दे दिया.
हॉलीडे, स्पेशल 26 जैसी फिल्में कर चुके अक्षय कुमार ने इस घटना पर लिखा कि पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर इस नृशंस आतंकी हमले पर विश्वास नहीं हो पा रहा है, हम इसे कभी नहीं भूल सकते. भगवान शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान करे और घायलों के जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं.
फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में मेजर विहान सिंह शेर गिल का किरदार निभाकर लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींचने वाले बॉलीवुड कलाकार विक्की कौशल ने भी पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर अपना दुख जाहिर किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि पुलवामा आतंकी हमले की जानकारी होने के बाद मैं बहुत दुखी हूं, जो बहादुर जवान इस हमले में शहीद हुए हैं मेरा दिल उनके परिवारों के लिए रो रहा है. घायलों के जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं.
वहीं प्रियंका चोपड़ा इस हमले पर सकते में नजर आईं. पुलवामा में हुआ आतंकी हमला हैरान करने वाला, नफरत का कोई जवाब नहीं होता है. भगवान, हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों और उनके परिवार को मजबूती प्रदान करे.
::/fulltext::