- ग्लैमर वर्ल्ड
- Posted On
कान फिल्म फेस्टिवल : भारतीय स्टाइल में लोगों को नमस्ते करतीं प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने कान फिल्म फेस्टिवल में शादी के बाद अपना डेब्यू किया. अपना नए और बोल्ड अंदाज में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रहीं थी.....
::/introtext::::fulltext::
खास बातें
- देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने कान में बिखेरा अपना जलवा
- रोबर्टो केवेली के गाउन में नजर आईं प्रियंका
- नमस्ते करके किया लोगों का अभिवादन
नई दिल्ली: लोगों के दिल चुरान वाली बॉलीवुड की देशी गर्लप्रियंका चोपड़ा ने कान 2019 में रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा. प्रियंका चोपड़ा शिमरी बलैक-मैरून ड्रैस में बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थी. फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती का हर कोई कायल हो गया. बता दें कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 14 मई को हो गई थी. फेस्टिवल में बॉलीवुड की पद्मावती दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, सोनम कपूर सहित कई अभिनेत्रियों ने हिस्सा लिया.

प्रियंका चोपड़ा ने कान फिल्म फेस्टिवल में रोबर्टो केवेली का डिजांइन किया हुआ स्ट्रेपलेस हाई स्लिट गाउन पहना. उन्होंने पिंक कलर की लिपस्टिक लगा रखी थी. जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थी. उनका हेयरस्टाइल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था. क्वानटिको गर्ल ने रेड कारपेट पर अलग-अलग अंदाज़ में पोज दिए. जिसमें उन्होंने लोगों को नमस्ते करके उनका अभिवादन भी किया. सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने कान लुक की तस्वीरें शेयर की.


इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला लुक को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. फैन्स मेट गाला में उनके लुक को लेकर काफी नाराज थे. हालांकि कान फिल्म फेस्टिवल में फैन्स प्रियंका के नए लुक से बहुत खुश हैं.





