करीना की इस ड्रेस की कीमत 1,83,672 रुपये थी...
::/introtext::::fulltext::
मुंबई. हाल ही में करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ को 20 साल पूरे हुए हैं। 1998 में इस फिल्म में शाहरुख खान, सलमान खान, काजोल और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस मौके पर एक पार्टी रखी गई जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए लेकिन सभी का ध्यान करीना पर रहा। अभिनेत्री करीना कपूर पार्टी में अपनी ड्रेस की वजह से छाई रहीं।
पार्टी में करीना एक डार्क ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। इस ड्रेस पर गोल्डन बटन भी लगे थे। इस वन पीस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ये ड्रेस जितनी ज्यादा खूबसूरत थी उतनी ही ज्यादा इसकी कीमत थी। करीना की इस ड्रेस की कीमत 1,83,672 रुपये थी।
ई-कॉमर्स कंपनियों की साइट से भी करीना कपूर की ये ड्रेस खरीदी जा सकती है जोकि बालमैन प्लंज की है। इस कीमत में आप एक Flat की बुकिंग कर सकते हैं। करीना कपूर पार्टी में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ पोज देती नजर आईं। उन्होंने इस लुक को परफेक्शन देने के लिए स्मोकी आई मेकअप किया था साथ ही न्यूड लिपस्टिक लगाई थी।
::/fulltext::