दीपिका ने बताया कि मैं अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। ठीक उसी तरह जिस तरह कोई नई फिल्म साइन करने से पहले होती हूं......
::/introtext::::fulltext::





मुंबई. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री शबाना आजमी की जोड़ी 30 साल बाद फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली है. बॉलीवुड फिल्मकार अनुराग बसु ने अपनी अगली मल्टीस्टारर फिल्म में अमिताभ और शबाना आजमी को कास्ट कर लिया है. अमिताभ और शबाना की जोड़ी लगभग 30 वर्ष पूर्व वर्ष 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैं आजाद हूं’ में नजर आई थी.
बता दें कि अनुराग बसु की इस मल्टीस्टारर फिल्म में अमिताभ और शबाना के अलावा सैफ अली खान, आदित्य रॉय कपूर और तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.
कहा जा रहा है कि अनुराग बसु की यह फिल्म चार अलग-अलग जोड़ों की कहानी है. इनमें पहली जोड़ी अमिताभ-शबाना की होगी, दूसरी जोड़ी आदित्य रॉय कपूर-तापसी पन्नू की और तीसरी जोड़ी सैफ की जमेगी. हालांकि अभी तक चौथी जोड़ी में किसी का नाम सामने नहीं आया है. कहा जा रहा है कि यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ का अगला भाग होगी.
::/fulltext::मुंबई. बी टाउन फिलहाल दो बड़ी शादी- दीपिका-रणवीर और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस का इंतजार कर रहा है। दीपिका और रणवीर ने जहां अपनी शादी की तारीखों की घोषणा कर दी है। वहीं, प्रियंका और निक को ऐसा करना बाकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिक और रणवीर की रिसेप्शन डेट प्रियंका और निक की शादी से क्लैश कर सकती है। लेकिन अब दोनों तारीखों के टकराने का डर खत्म हो गया है।
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक इटली से वापस लौटने के बाद दीपिका और रणवीर बेंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन देंगे। बेंगलुरु दीपिका का होम टाउन है। ऐसे में 30 नवंबर को होने वाले इस रिसेप्शन में दीपिका के खास दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे।
1 नवंबर को मुंबई के ग्रैंड हयात में ग्रैंड रिसेप्शन दिया जाएगा। इस रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 दिसंबर को ही निक और प्रियंका राजस्थान के मेहरंगढ़ में शादी करेंगे। अब ताजा अपडेट के मुताबिक अब ये शादी दो दिसंबर को राजस्थान के उमेद भवन पैलेस में होगी।