यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते अनु मलिक इंडियन आइडल के जज के तौर पर हट जाएंगे....
::/introtext::::fulltext::
नई दिल्ली. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तारीख पक्की हो गयी है। 14 और 15 नवंबर को दोनों एक दूजे के हो जायेंगे। दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी रविवार को दी। लंबे अरसे से दोनों की शादी की खबरें आ रही थीं, लेकिन दोनों स्टार्स ही इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे थे। आखिरकार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की बात कबूल ली है। अपने नए जीवन की शुरुआत करने की जानकारी स्टार्स ने फैन्स के साथ साझा की है।
इस पोस्ट में लिखा है, “14 और 15 नवंबर को हमारी शादी तय हुई है.” स्टार्स आगे लिखते हैं, “इतने सालों में आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आर्शीवाद की कामना करते हैं.”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर और दीपिका की शादी भारत में नहीं बल्कि विदेश में होगी। रणवीर-दीपिका डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं और यह शादी इटली के ‘लेक कोमो’ में होगी। कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में 30 गेस्ट होंगे. ऐसे में मेहमानों के नामों को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी आखिरी बार एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में नजर आई थी और दोनों के ही काम को खूब पसंद किया गया थाॆ।
::/fulltext::मुंबई. ऐक्ट्रेस सनी लियोनी अपने फैन्स के साथ लगातार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इस बार भी उन्होंने अपना एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. हालांकि, यह तस्वीर न तो सेक्सी थी और न ही स्टाइलिश. इस बार सनी ने बेहद फनी एक्सप्रेशन्स वाला फोटो फैन्स के साथ शेयर किया और उनसे इसका कैप्शन देने को कहा.
सनी का चेहरा देख यूजर्स भी खुद की हंसी नहीं रोक पाए. कुछ लोगों ने लाफिंग इमोजी पोस्ट की तो किसी ने लिखा कि सनी बहुत ही फनी लग रही हैं. कैप्शन की बात की जाए तो इस मामले में भी फैन्स फनी टेक्स्ट ही लिखते दिखे.
किसी ने कैप्शन सुझाया, ‘ओहो मैं गलत रूम में आ गई’ तो किसी ने लिखा, ‘अरे नहीं, मैं काम के लिए लेट हो गई.’ हालांकि, इन कैप्शन्स के बीच कुछ फैन्स ने यह भी लिखा कि सनी इस फनी फोटो में भी क्यूट लग रही हैं.
पति को विश किया बर्थडे
वैसे इस तस्वीर के बाद सनी लियोनी ने अपनी पति डेनियल के साथ भी तस्वीर शेयर की. इसमें दोनों हंसते हुए दिख रहे हैं. पति को बर्थडे विश करते हुए सनी ने लिखा, ‘हैपी बर्थडे मेरी जिंदगी के प्यार. मैं चाहती हूं कि आप यूं ही हमेशा मुस्कुराते रहें… आपकी उम्र भले ही एक साल और बढ़ गई हो लेकिन आप दिल से अभी भी बच्चे हैं और आपकी बॉडी भी सेक्सी है. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं. हैपी बर्थडे लवर.’
बता दें कि, सनी लियोनी हाल ही में अपने दोस्तों के साथ हॉलिडे मनाने मेक्सिको गई थीं. जहां उन्होंने काफी एंजॉय किया और इस दौरान की तस्वीरें भी फैन्स के साथ शेयर कीं. इनमें से कई तस्वीरों में सनी बिकीनी पहने नजर आईं जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं.
::/fulltext::मुंबई. फिल्म कुछ कुछ होता है को रिलीज हुए 20 साल हो गए हैं. 20 साल पूरे होने की खुशी में फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने मुंबई में ग्रैंड पार्टी आयोजित की. इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना डार्क ब्लैक ड्रेस पहने नजर आईं. जिन पर गोल्डन बटन्स लगे हुए थे. करीना वन पीस में सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही थीं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खूबसूरत ड्रेस की कीमत कितनी है. इस इंवेंट में करीना ने बालमैन प्लंज नेक ड्रेस पहनी थी. इस ड्रेस की कीमत 1,83,672 रुपए है. ये ड्रेस ई-कॉमर्स कंपनियों की साइट पर मिल रही है. तो, अब आपको यकीन हो गया होगा कि इतनी कीमत देकर तो आप किसी फ्लैट की बुकिंग करा सकते थे.
करीना, करण जौहर की फिल्म‘तख्त’ में अहम रोल निभाती नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन खुद करण जौहर करेंगे. फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, विकी कौशल, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर नजर आएंगे.
::/fulltext::