Sunday, 16 August 2026

All Categories

3151::/cck::

इरफान खान : मेरे दिमाग से जीने-मरने का हिसाब निकल गया......

::/introtext::
::fulltext::

इरफान अपना दिन तक प्लान नहीं कर रहे हैं, न कोई पटकथा पढ़ रहे हैं।

इरफ़ान ख़ान इन दिनों लंदन में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। उनकी नई फिल्म 'कारवां' 3 अगस्त को रिलीज हो रही है। बीमारी के बारे में वे बोले 'कीमो के चौथे चरण में हूं, कुल 6 चरण होंगे। फिर स्कैन किया जाएगा। तीसरे चरण के बाद स्कैन पॉजिटिव था लेकिन अभी 6 चरणों तक स्कैन को देखना होगा। फिर पता चलेगा कि आगे क्या होता है।' इरफान खान थोड़े इमोशनल हुए और कहा ' दिमाग हमेशा ये कहता रहता है कि मुझे यह बीमारी है और मैं कुछ ही महीनों या साल में मर सकता हूं। मैं इन सब बातों को पूरी तरह अनदेखा करके जिंदगी जिस ओर मुझे ले जाती है मैं वैसे ही जिऊं। जिंदगी ने मुझे बहुत दिया। मैं अंधों की रेस में था।'

वे राय देते हैं 'आप चिंता करना बंद कर दें, प्लानिंग न करें, शोर बंद कर दें। यह जिंदगी बहुत देती है और बहुत कुछ देने के लिए इसके पास है।' इरफान ने बताया कि वे किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ रहे हैं। वे अपना दिन तक प्लान नहीं कर रहे हैं।

बता दें कि कुछ समय पहले उन्होंने वहां से एक इमोशनल लेटर लिखा था, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया था। इरफ़ान ख़ान ने मार्च के महीने में ख़ुद सोशल मीडिया में गंभीर बीमारी के संकेत दिए थे। इसके बाद उन्होंने ख़ुद ही ट्विटर के माध्यम से खुलासा किया कि उन्हें न्यूरो-एंडोक्राइन ट्यूमर है, जिसके इलाज के लिए वो देश से बाहर जा रहे हैं। इरफ़ान के ताज़ा लेटर से उनकी सेहत अंदाज़ा हो जाता है। उन्होंने इलाज की इस यात्रा के दौरान हुए अनुभवों को ख़त में समेटा है। इस ख़त के ज़रिए इरफ़ान ने जीवन के फलसफे की बात की है। इरफ़ान का यह ख़त उनके ट्वीट के साथ नत्थी है। इस ख़त में लिखा है कि अनिश्चितता ही निश्चित है, इरफ़ान के शब्दों से अंदाज़ा लगता है कि वो इलाज की प्रक्रिया के दौरान बड़े दर्द से गुज़रे हैं।

इरफ़ान ने बताया है कि जिस अस्पताल में वो भर्ती हैं, उस सड़क के दूसरी तरफ़ लॉर्ड्स का मैदान है। आपको याद होगा कि कुछ दिन पहले एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई थी, जिसमें इरफ़ान ख़ान सिर पर गमछा रखकर मैच देख रहे हैं। पत्र पढ़कर यह समझना मुश्किल नहीं है कि इरफ़ान ने हालात से समझौता कर लिया है, लेकिन लड़ने का जज़्बा नहीं खोया है। एक जगह इरफ़ान लिखते हैं कि इस सच्चाई को जानने के बाद मैंने नतीजे की चिंता किए बगैर भरोसा करते हुए अपने हथियार डाल दिए हैं। मुझे नहीं पता कि अब 8 महीने या 4 महीने या 2 साल बाद ज़िंदगी कहां ले जाएगी। मेरे दिमाग में अब किसी चीज़ के लिए कोई फिक्र नहीं है।

चिंता दरकिनार हुई और फिर विलीन होने लगी और फिर मेरे दिमाग से जीने-मरने का हिसाब निकल गया.

 
 
 

“अनिश्चितता ही निश्चित है इस दुनिया में” लंदन के अस्पताल में अपनी दुर्लभ बीमारी का इलाज करवा रहे अभिनेता इरफान खान ने यह भावपूर्ण पत्र और कुछ खूबसूरत तस्वीरें अपने मित्र और न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार अजय ब्रह्मात्मज से साझा किया है.

बताते चलें कि बीमारी का खुलासा होने के बाद इरफ़ान की फ़िल्म 'ब्लैकमेल' रिलीज़ हुई थी। अब वो कारवां में दिखायी देंगे। इरफ़ान ने 16 मई की शाम ट्वीट करके फ़िल्म में को-एक्टर्स दलकर सलमान और मिथिला पाल्कर को कारवां के लिए बधाई दी। इसके साथ इरफ़ान ने लिखा- ''शुरुआत की अपनी मासूमियत होती है, जिसे अनुभव से नहीं ख़रीदा जा सकता। दलक़र सलमान और मिथिला पाल्कर को मेरी शुभकामनाएं कारवां में शामिल होने के लिए... दो कारवां... मेरा और फ़िल्म।'' बता दें कि साउथ सुपरस्टार ममूटी के बेटे दलक़र इस फ़िल्म से बॉलीवुड पारी शुरू कर रहे हैं। इरफ़ान के इस ट्वीट से भले ही उनकी सेहत की जानकारी ना मिली हो, पर उनके चाहने वालों को थोड़ी राहत ज़रूर मिली होगी।

 

View image on Twitter

 

 
 कारवां की रिलीज़ डेट अब प्री-पोन कर दी गयी है। अब यह फ़िल्म 3 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।
::/fulltext::

3138::/cck::

हसीन जहां : बड़ा फ्रॉड करने के बाद भी शमी को हर तरफ का सपोर्ट मिल रहा है.....

::/introtext::
::fulltext::
अमरोहा। इंग्लैंड में टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी ने उम्र छुपाने का संगीन आरोप लगाया है। उन्होंने फेसबुक पर शमी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है। उत्तरप्रदेश के अमरोहा निवासी शमी पर पत्नी हसीन जहां ने फेसबुक पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्हें 420 कहकर संबोधित करने के साथ ही उम्र छिपाने के आरोप लगाए हैं। इंग्लैंड में टीम इंडिया की तरफ से तेज गेंदबाजी की कमान संभाल रहे शमी पर हसीन जहां ने अपने पर शमी की अलग-अलग मार्कशीटें भी पोस्ट की हैं और अन्य दस्तावेज जिसमें शमी के जन्मतिथि अलग-अलग है।
 
हसीन ने ये भी आरोप लगाया कि इतना बड़ा फ्रॉड करने के बाद भी शमी को हर तरफ का सपोर्ट मिल रहा है,लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। फिलहाल इस मामले पर शमी और उनके परिजनों ने अभी चुप्पी साध रखी है। हसीन जहां ने शमी पर ये हमला करीब दो महीने बाद बोला है। इससे पहले 5 मार्च उसने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पति मोहम्मद शमी पर दूसरी महिलाओं से संबंध होने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं,हसीनजहां ने जेठ यानी शमी के बडे भाई हसीब पर दुष्कर्म, ससुरालियों पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए ससुरालियों के विरुद्ध कोलकाता में मुकदमा भी दर्ज कराया था।
 
 
मोहम्मद शमी टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड में टैस्ट मैच खेल रहे हैं। इससे पहले वे समझौता या सुलह के सारे रास्ते बंद होने के बाद फिर से मॉडलिंग की दुनिया में लौट गई थीं। उन्होंने तब कहा था कि वे अपने और बेटी के भविष्य के लिए दोबारा से इस करियर में उतरी हैं, लेकिन मंगलवार की पोस्ट के बाद अब ये जाहिर हो गया कि फिलहाल वे शमी के खिलाफ मोर्चा नहीं छोड़ेंगी।
::/fulltext::

3125::/cck::

सुहाना खान, बॉलीवुड हीरोइनों से दिखीं ज्यादा ग्लैमरस.....

::/introtext::
::fulltext::
बॉलीवुड में स्टारकिड्स की एंट्री शुरू हो गई है और स्टारकिड्स एक से एक फिल्में देकर अपने फैंस बना रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के बादशाह खान यानी शाहरुख की बेटी अलग ही मुकाम पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने हालांकि अब तक कोई फिल्म साइन नहीं की, इसके बावजूद उनके अचीवमेंट्स और फैंस की लिस्ट बढ़ती जा रही है। हाल ही में वोग इंडिया का फैशन ईवेंट हुआ जिसमें कई सेलीब्रिटीज़ ने अपनी मौजुदगी दर्ज करवाई। वहीं की बेटी ने वोग के पर आकर अलग ही अचीवमेंट पाई है। सुहाना खान ने वोग मैग्ज़ीन के कवर पेज पर जगह पाई और वे इसके लिए काफी उत्साहित हैं।
 
सुहाना खान का यह पहला फोटोशूट था और वो भी वोग के साथ। ऐसे में शाहरुख और के लिए यह गर्व की बात है। दोनों ने अपनी बेटी के इस फोटोशूट और कवर पेज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। शाहरुख ने सुहाना को बहुत प्यार दिया। खास बात यह है कि इस मैगज़ीन कवर को शाहरुख ने ही ईवेंट पर लांच किया।
 
 
View image on Twitter
 
 
View image on Twitter
 
 
 
 
 
इसके अलावा मां गौरी ने भी सुहाना के फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने इसके लिए वोग को भी धन्यवाद दिया। गौरी ने पहले ही बता दिया था कि सुहाना फिल्मों में आने की प्लानिंग तो नहीं कर रहीं लेकिन जल्द ही किसी बड़े ब्रांड के लिए फोटोशूट करने वाली हैं।
इसके अलावा वोग इंडिया ने भी टैलेंटड सुहाना की तारीफ करते हुए उनकी कुछ बेहतरीन पिक्चर्स शेयर की हैं। इसके सुहाना के फैंस बहुत खुश हैं। इसमें उन्हें अलग ही सुहाना नज़र आ रही हैं।
 
 
 
 
::/fulltext::

3108::/cck::

हीरोइन हॉट दिखाने के लिए फिल्म में हीरोइन को भिगो कर उस पर गाने फिल्माने का चलन.....

::/introtext::
::fulltext::
एक दौर ऐसा भी था जब बॉलीवुड की हर फिल्म में हीरोइन को भिगो कर उस पर गाने फिल्माने का चलन था। सत्तर, अस्सी और नब्बे के दशक की हर हीरोइन को ऐसे गाने करने ही पड़े थे। इस तरह के गाने दर्शकों को भारी पसंद आते थे। आजकल इस तरह के गानों का चलन कम हो गया है क्योंकि सेंसर बोर्ड ने सख्ती कम कर दी है और इसलिए हीरोइन को हॉट दिखाने के लिए फिल्म निर्माताओं को अब इस तरह के फॉर्मूलों की जरूरत नहीं पड़ती।
 
पेश है उन हीरोइन के साड़ी में रेनी लुक जो काफी चर्चित हुए।

 
कैटरीना कैफ : फिल्म दे दना दन में कैटरीना कैफ साड़ी में भीगते हुए बेहद हॉट नजर आईं।
 
 
सनी लियोनी : फिल्म कुछ कुछ लोचा है में सनी लियोनी कुछ इस तरह साड़ी में भीगी थीं। 
 
 
विद्या बालन : डर्टी पिक्चर में सिल्क स्मिता का किरदार निभाते हुए विद्या बालन कुछ इस तरह नजर आईं।
 
 
श्रीदेवी : मिस्टर इंडिया में श्रीदेवी पर फिल्माया गीत 'काटे नहीं कटते ये दिन ये रात'। 
 
 
करीना कपूर खान : फिल्म चमेली में करीना कपूर खान पर एक गीत फिल्माया गया था जिसमें वे में तरबतर नजर आईं।
 
 
रवीना टंडन : मोहरा का 'टिप टिप बरसा पानी' रवीना और अक्षय पर फिल्माया गया था। 
 
 
स्मिता पाटिल : नमक हलाल फिल्म का गाना 'आज रपट जाए' में स्मिता पाटिल और अमिताभ बच्चन साथ दिखाई दिए। यह गाना आज भी पॉपुलर है। 
 
 
मधुबाला : चलती का नाम गाड़ी फिल्म का 'एक लड़की भीगी भागी सी' में किशोर कुमार और मधुबाला नजर आते हैं और यह बॉलीवुड के बेहतरीन गीतों में से एक है। 
::/fulltext::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!