Sunday, 16 August 2026

All Categories

3667::/cck::

Bigg Boss 12: अडल्ट स्टार डैडी डी और एक्ट्रेस माहिका शर्मा 'बिग बॉस 12' के सबसे महंगे कंटेस्टेंट होंगे...

::/introtext::
::fulltext::

नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान की बादशाहत बड़े पर्दे से लेकर स्मॉल स्क्रीन तक बरकरार है. इन दिनों वह फिल्म 'भारत' और टीवी गेम शो 'दस का दम' की शूटिंग में व्यस्त हैं. 'दस का दम' के बाद अभिनेता इंडिया का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस सीजन 12 (Bigg Boss 12)' की मेजबानी करते नजर आएंगे. हाल ही में मेकर्स ने इसका पहला प्रोमो रिलीज किया, जिसमें सलमान ने बताया कि यह सीजन विचित्र जोड़ियों से भरा होगा. हमने आपको पहले ही बताया था कि ब्रिटिश पोर्न स्टार डैडी डी और एक्ट्रेस माहिका शर्मा शो में एंट्री ले सकते हैं. खबरें गर्म हैं कि दोनों बिग बॉस के घर में कैद होने के लिए इतनी फीस चार्ज करेंगे, जिसे सुन आप हैरान रह जाएंगे.

 मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि डैडी डी और माहिका शर्मा BB12 की सबसे महंगी जोड़ी होगी. दोनों को हर हफ्ते 95 लाख रुपये की फीस दी जा सकती है. खैर इस बात में कितनी सच्चाई है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.  सनी लियोन के बाद डैडी डी ऐसे दूसरे अडल्ट स्टार होंगे, जो सुपरस्टार सलमान खान के शो 'बिग बॉस' का हिस्सा ले सकती है. 'बिग बॉस' के अलावा डैडी डी फिल्मों में भी किस्मत आजमाने जा रहे हैं.
 

बता दें, डैनी और माहिका अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं. फिल्म 'द मॉर्डन कल्चर' में माहिका की जोड़ी पोर्न स्टार डैनी डी के साथ जमने वाली है. दोनों ही इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स भी होंगे. फिल्म की घोषणा करते हुए माहिका ने कहा- "मैं 'द मॉर्डन कल्चर' में गीता का किरदार निभा रही हूं. फिल्म की कहानी गीता नामक टिपिकल भारतीय लड़की पर आधारित होगी, जिसे लॉस एंजिलिस के हिसाब से ढलने में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. जैसे ही वह अपने प्यार के साथ भारत लौटती है, वैसे ही डैनी को भारतीय संस्कृति को समझने में मुश्किलें आती हैं."
::/fulltext::

3620::/cck::

प्रियंका और निक मुंबई के सेंट कैथरीन अनाथआश्रम पहुंचे, कपल ने यहां बच्चों के साथ वक्त बिताया......

::/introtext::
::fulltext::

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एंगेजमेंट पार्टी के एक दिन बाद मुंबई के एक अनाथआश्रम पहुंचे. यहां दोनों ने बच्चों के साथ वक्त बिताया.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (36) ने शनिवार को अमेरिकन सिंगर निक जोनास (25) के साथ सगाई की. शनिवार दोपहर रोका सेरेमनी हुई, जबकि देर रात पार्टी का आयोजन हुआ. इसमें प्रियंका और निक के करीबियों के अलावा अंबानी परिवार और कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए. सगाई के एक दिन बाद रविवार को प्रियंका और निक मुंबई के सेंट कैथरीन अनाथआश्रम पहुंचे. कपल ने यहां बच्चों के साथ वक्त बिताया, साथ ही उनका मनोरंजन भी किया. निक जोनास ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म 'गुंडे' का गाना 'तूने मारी एंट्रीयां' पर थिरकती दिखाई दे रही हैं... प्रियंका इस फिल्मी गाने पर अकेले नहीं बल्कि अनाथआश्रम की बच्ची के साथ डांस कर रही हैं. निक ने कैप्शन में लिखा कि यहां आकर उनका दिल भर आया है.

रविवार देर रात निक अपने परिवार के साथ यूएस रवाना हुए. एयरपोर्ट पर उन्हें अपने माता-पिता के साथ स्पॉट किया गया.

बता दें, प्रियंका और निक की एंगेजमेंट पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई. इसका एक इनसाइड वीडियो निक जोनास ने जारी किया, जिसमें प्रियंका चोपड़ा दिल खोलकर झूमती और नाचती दिखाई दे रही हैं. प्रियंका-निक के साथ वीडियो में वीजे अनुषा भी डांस करती नजर आ रही हैं.

प्रियंका-निक की इस पार्टी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के साथ पहुंचे. आलिया भट्ट, सलमान खान की बहन अर्पिता खान समेत कई सेलेब्स इसमें शामिल हुए. परिणीति चोपड़ा को बहन की एंगेजमेंट पार्टी को एन्जॉय करते हुए देखा गया.

::/fulltext::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!