Sunday, 16 August 2026

All Categories

3091::/cck::

इंडिया कुटूर वीक 2018 : मानसून वेडिंग के ल‍िए परफेक्‍ट है कियारा आडवाणी का ये लहंगा.....

::/introtext::
::fulltext::

इंडिया कोचर वीक में डिजाइनर श्‍यामल और भूमिका के लिए कियारा आडवाणी शो स्‍टॉपर बनी थीं। हरे रंग के लहंगे में कियारा बहुत ही ज्‍यादा खूबसूरत लग रहीं थीं। उनका अटायर 'मूस ऑफ मिरर’ से था जिसे एंबेलिशमेंट से सजाया गया था।  कियारा का सीफोम लहंगा वेडिंग मार्केट में एंट्री करने के लिए बिलकुल परफेक्‍ट है और इसे उन महिलाओं के लिए बनाया गया है जिनके हल्‍की कारीगरी वाले लहंगे पसंद आते हैं।

इस लहंगे की खास बात थी इसका शियर्ड लेयर्ड स्‍लीव्‍स वाला क्रॉप्‍ड ब्‍लाऊज़। ब्‍लाऊज़ को शिमरी और लेज़र कट्स से स्‍टाइलिश लुक दिया गया था।india-couture-week-2018-kiara-advani-s-lehenga-is-perfect-for-monsoon-weddings

 लहंगे की बेल्‍ट पर फ्लोरल एसेंट डिजाइन बना हुआ था। ये घेरदार स्‍कर्ट थी जोकि किसी भी लड़की पर खूब जचेगी। कियार का लहंगा फैब्रिक, क्‍लासिक एंब्रॉयड्री और जरडोजी का बेहतरीन मेल है। इस लहंगे और अन्‍य सभी आउटफिट्स पर दोनों ही डिजाइनर ने ये साबित कर दिया कि शादी पर सिर्फ चमकीले और क्रिस्‍टल वाले कपड़े ही नहीं पहने जाते हैं।
 india-couture-week-2018-kiara-advani-s-lehenga-is-perfect-for-monsoon-weddings

इस ड्रेस के साथ कियारा ने आरके ज्‍वेलर्स की गोल्‍ड कुंदन चोकर की ज्‍वेलरी पहन रखी थी। उनका मेकअप एक दम फ्रेश लुक दे रहा था और बालों में बीच की मांग निकाल रखी थी और होठों पर पिंक लिप शेड लगा रखा था। इस कलेक्‍शन में ऐसे डिजाइन बनाए गए जोकि शादी के कार्यक्रमों के लिए बने हैं लेकिन उन पर ज्‍यादा भारी एंब्रॉयड्री नहीं की गई है। कियारा आडवाणी को देखकर स्‍वर्ग की किसी परी की याद आ गई।

::/fulltext::

3089::/cck::

साक्षी धोनी ने 'ड्रेस' क्या पहनी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल.....

::/introtext::
::fulltext::
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने 2 दिन पूर्व पर एक क्या की, सोशल मीडिया में इस तस्वीर को लेकर मच गया। 2 दिन के भीतर साक्षी धोनी की इस तस्वीर को 2 लाख 12 हजार 679 लाइक मिल चुके थे लेकिन इसके साथ ही साथ एक दूसरा धड़ा उनकी को लेकर घोर आपत्ति जता रहा है।
 
साक्षी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में हालिया तस्वीर पर सबसे ज्यादा लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं जबकि यही ड्रेस उन्होंने अन्य मौकों पर भी पहनकर सहेली के साथ फोटो खिंचवाई है। एक तस्वीर में तो वे अपने पति यानी महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रही हैं।
साक्षी धोनी की इन तस्वीरों के बाद उठे बवाल पर उन्हें खासकर लड़कियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, जो लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देने की नसीहतें दे रही हैं। कई पुरुषों का कहना है कि जब धोनी भाई को इस ड्रेस से कोई समस्या नहीं है, तो लोगों को क्यों हो रही है?
 
इस मामले में लोग कमेंट्स करने के अलावा एक-दूसरे से लड़ भी पड़े हैं। कई जगह तो इतनी गंदी भाषा का उपयोग किया गया है कि उसे यहां लिखा भी नहीं जा सकता। लोगों की अपनी-अपनी सोच है और सुंदरता को देखने का नजरिया भी अलग-अलग है। कोई साक्षी की इस ड्रेस की ब्यूटी का मुरीद हुआ जा रहा है, तो कुछ लोगों की नजर में ये सब नंगापन दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर साक्षी को नसीहतें देने वालों की भी कमी नहीं है...
 
साक्षी की इस ड्रेस पर कुछ चुनिंदा कमेंट्‍स...
 
* जो लोग आपकी आलोचना कर रहे हैं, वे पागल कुत्ते हैं।
* मैं कपड़े के बारे में बात नहीं कर रहा, मुझे इस फोटो से आपत्ति है।
* मैं इंतजार कर रहा हूं कि साक्षी खुद बोले, 'ये मेरी जिंदगी, मेरी पोस्ट'।
* एक स्टार पत्नी के रूप में सदाबहार धोनी आप कमाल कर रहे हैं। आपकी प्रेरणा और समर्थन।
* इन टिप्पणियों को देखते हुए महसूस होता है कि हमारी मानसिकता कितनी कमजोर है।
* यह आधुनिक युग है और पोशाक बारीकी से ढंकी हुई है और यह सब अच्छा है।
* साक्षी मैम, कृपया इस तरह की तस्वीर मत डालो। 
* ये ड्रेस गंदी नहीं है... लोगों की सोच गंदी है।
* माही भाई का नाम खराब कर रही हों।
* पोशाक में कोई गलती नहीं... गलती उन निगाहों की है, जो गंदे तरीके से देख रहे हैं।
* जिन्होंने सड़े कमेंट किए हैं, वे डूबकर मर जाओ...।
* हम महिलाओं का सम्मान करते हैं लेकिन ये मानना पड़ेगा कि ये कपड़े पश्चिमी संस्कृति के हैं।
* साक्षी की इस ड्रेस में गलत क्या है? वे बहुत सुंदर लग रही हैं।
* आप हमारी 'आइडल वाइफ' हैं, धोनी का नाम खराब कर रही हैं।
::/fulltext::

3046::/cck::

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने इस मैगजीन के अगस्‍त इशू के कवरपेज के लिए यह फोटोशूट करवाया है।.... 


::/introtext::
::fulltext::

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्‍म धड़क से काफी सुर्खियों में बने हुए है। फिल्‍म में दोनों की एक्टिंग के साथ ह‍ी दोनों स्‍टार्स की कैमिस्‍ट्री की भी खब तारीफ हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की कुछ फोटोज वायरल हो रही है। जिसमें इन दोनो स्‍टार्स के बीच धड़क मूवी के सिम्‍पल लुक से हटकर दोनों ही काफी बोल्‍ड लुक में नजर आ रहे है और बात करें उनकी बॉन्डिंग की तो फोटोज में दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है।

दरअसल दोनों ही स्‍टार ने मूवी र‍िलीज होने के बाद फिल्‍मफेयर मैग्‍जीन के ल‍िए फोटोशूट कराया है। जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस लेटेस्‍ट फोटोशूट की कुछ फोटोज शेयर की है। जिसमें जाह्नवी और ईशान खट्टर दोनों की है सिजलिंग केमिस्‍ट्री नजर आ रही है। 
 
janhvi-kapoor-ishaan-khattar-posed-filmfare-magazine

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने इस मैगजीन के अगस्‍त इशू के कवरपेज के लिए यह फोटोशूट करवाया है। मैगजीन के कवरपेज पर ईशान और जाह्नवी अपने फिल्‍म के देसी लुक से हट कर हॉट अवतार में नजर आ रहे हैं।

मैगजीन के कवरपेज पर जाह्नवी का हॉट और सेक्‍सी लुक देखने को मिला है। जाह्नवी ने कई और तस्‍वीरें भी शेयर की हैं जिसमें वह खूबसूरत और स्‍टाइलिश नजर आ रही हैं। इन तस्‍वीरों में जाह्नवी ने हॉट पैंट और क्रॉप टॉप और डेन‍िम शॉर्ट पहन कर सेक्‍सी पोज दिया है।
 
View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
 
धड़क स्‍टार जाह्नवी और ईशान अपनी पहली ही मूवी से स्‍टार बन गए है। फोटोज को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि जाह्नवी का नाम जल्‍द ही बॉलीवुड की स्‍टाइल‍िश दिवा की लिस्‍ट में जुड़ जाएगा। दोनों ही एक्‍टर्स ने बिंदास तरीके से कैमरे के सामने पोज द‍िया है।
::/fulltext::

3045::/cck::

इंडिया कूटुर वीक 2018: 30 किलो का गोल्‍ड लहंगा पहनकर करीना ने रैम्‍पवॉक किया....

 
::/introtext::
::fulltext::

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर गुरुवार को इंडिया कूटुर वीक में डिजाइनर शेन और फाल्गुनी पीकॉक के लिए शॉ स्‍टॉपर बनकर रैम्‍प वॉक किया। इस मौके पर करीना चमकदार गोल्‍डन लहंगे में नजर आई। जिसमें वो वाकई काफी सुंदर नजर आ रही थी। उनके इस लुक को देख हर कोई उन्‍हें निहारता रह गया।

kareena-kapoor-looks-breathtaking-30-kg-gold-lehenga
 करीना का ट्रेडिशनल-मॉर्डन फ्यूजन लुक सच में काबिले तारीफ था। करीना ने फुल स्‍लीव्‍स, क्रॉप्‍ड टॉप जो कि ए लाइन लहंगे के साथ पहन रखा था। उनके स्‍कर्ट में गोल्‍डन ब्रश लगे हुए थे जो इस लहंगे में चार चांद लगा रहे थे। उनके लहंगे पर क्रिस्‍टल वर्क से काम किया हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि करीना के इस लहंगे का वजन 30 किलो था। ना सिर्फ लहंगा बल्कि करीना के ड्रेस के साथ उनका मैचिंग दुपट्टा भी काफी मनमोहक लग रहा था।
 
kareena-kapoor-looks-breathtaking-30-kg-gold-lehenga

उनके इस शीर दुपट्टे पर फैदर वर्क किया हुआ था, करीना ने इस दुपट्टे को बहुत ही स्‍टाइल‍िश तरीके से एक हाथ से कैरी किया हुआ था। बात अगर एसेसरीज की करें तो करीना ने सिर्फ कुछ गोल्‍ड रिंग्‍स और साथ में कुछ गोल्‍ड ईयररिंग्‍स पहने हुए थे। इसके अलावा न्‍यूड मेकअप और गोल्‍ड आईशेडो के साथ बेबी पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ करीना ने मेकअप कम्‍प्‍लीट किया था।

kareena-kapoor-looks-breathtaking-30-kg-gold-lehenga
::/fulltext::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!