Sunday, 16 August 2026

All Categories

2694::/cck::

बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ ऐसे शुरू हुआ प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे सेलीब्रेशन.....

::/introtext::
::fulltext::
आखिरकार सभी की फेवरेट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन आ ही गया। जी हां, आज यानी 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा का 36वां जन्मदिन है। फैंस कब से उनके जन्मदिन का इंतज़ार कर रहे थे। इंटरनेशनल सेलीब्रिटी प्रियंका की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर आज बधाईयों का ढेर है। लेकिन प्रियंका तो कहीं और ही गायब हैं। कुछ दिनों पहले ही खबर थी कि प्रियंका अपना जन्मदिन इस वर्ष अपने बॉयफ्रेंड के साथ सेलीब्रेट करने वाली हैं। इसके लिए निक ने बहुत पहले से ही प्लानिंग और बुकिंग्स कर रखी थी। हालांकि फैंस को अब तक उस जगह का नाम नहीं पता चल पाया है जहां प्रियंका और निक साथ हैं। लेकिन प्रियंका ने यह तो बता दिया है कि उनका बर्थडे शुरू हो चुका है और शानदार शुरुआत के साथ वे बहुत एंजॉय कर रही हैं।
 
प्रियंका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे की शुरुआत होते पिक्चर शेयर किया है। उन्होंने एक डेज़र्ट डिश का पिक्चर शेयर करते हुए लिखा है और यह शुरू हो गया..। इस डेज़र्ट डिश पर चॉकलेट से हैप्पी बर्थडे प्रियंका लिखा हुआ है। अब किसने शुरू किया है और प्रियंका को यह केक गिफ्ट करने वाला शख्स कौन है यह तो उन्होंने नहीं बताया है। लेकिन जायज सी बात है इन सब के पीछे निक का ही हाथ है। 


हालांकि निक ने सोशल मीडिया पर अब तक प्रियंका के लिए कोई पोस्ट नहीं डाला है। प्रियंका और निक एक-दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाते ही रहते हैं। ऐसे में उम्मीद थी कि निक बेहतरीन तरीके से अपनी क्युट गर्लफ्रेंड को विश करेंगे। फैंस को इंतज़ार है कि निक कैसे प्रियंका को विश करते हैं। खबर के मुताबिक प्रियंका फिलहाल निक के साथ ही बाहर देश अपना बर्थडे सेलीब्रेट करने पहुंची हुई हैं। वे फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रही हैं जिसमें उनके साथ सलमान खान और दिशा पाटनी भी हैं। अली अब्बास ज़फर की इस फिल्म से प्रियंका ने दो दिनों की छुट्टी ली है। हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा।
::/fulltext::

2656::/cck::

निक और प्रियंका यह बर्थडे सब के साथ नहीं बल्कि अकेले में ग्रीस जाकर सेलीब्रेट करेंगे।, बॉयफ्रेंड निक जोनास ने की स्पेशल प्लानिंग....

::/introtext::
::fulltext::
प्रियंका चोपड़ा जब से बॉलीवुड लौटी हैं उन्होंने हर दिन सुर्खियां बटोरी हैं। फिलहाल वे अपनी फिल्मों की चर्चा से ज़्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हॉलीवुड के पॉप स्टार के साथ प्रियंका का रिलेशनशिप परवान चढ़ रहा है। दोनों हर कहीं साथ देखे जा सकते हैं। चाहे डिनर डेट हो या कोई पार्टी, दोनों हाथों मे हाथ डाले नज़र आते हैं। 18 जुलाई को प्रियंका का जन्मदिन है। अब ऐसे में निक अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका के लिए कुछ प्लान ना करें ऐसा कैसे हो सकता है। खबरों की माने तो प्रियंका अपना जन्मदिन निक के साथ सेलीब्रेट करने वाली हैं।
 
 प्रियंका फिलहाल तो इंडिया में हैं लेकिन कहा जा रहा है कि अपने जन्मदिन के दौरान वे न्यूयॉर्क में रहेंगी। वहां दोनों के परिवार और दोस्त इकट्ठे होंगे और एक बड़ी पार्टी की जाएगी। हालांकि दूसरी बड़ी खबर यह भी मिली है कि निक और प्रियंका यह बर्थडे सब के साथ नहीं बल्कि अकेले में ग्रीस जाकर सेलीब्रेट करेंगे। वहां निक ने कुछ सरप्राइज़ भी प्लान कर रखे हैं। निक ने वहां के बीचेस पर पहले से ही बूकिंग कर रखी है। दोनों अपना यह समय अकेले साथ बिताना चाहते हैं। आखिर प्लान है क्या यह तो निक ही जानें, लेकिन इतना पक्का है कि प्रियंका का यह 36वां जन्मदिन बहुत ही खास और सरप्राइज़ेस से भरा होने वाला है। प्रियंका फिलहाल के साथ अली अब्बास ज़फर की फिल्म 'भारत' में लगी हुई हैं। इसके अलावा वे 'द स्काई इज़ पिंक' नाम की फिल्म की भी तैयारी कर रही हैं।
::/fulltext::

2632::/cck::

35 वर्षीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि हम एक-दूसरे को समझने में लगे हुए हैं ......

::/introtext::
::fulltext::
गायक जब प्रियंका चोपड़ा के साथ भारत आए थे, तो दोनों के बीच एक तरह से संबंधों की पुष्टि हुई थी, लेकिन अभिनेत्री ने अब कहा है कि वे अब भी एक-दूसरे को जानने का प्रयास कर रहे हैं। एक हफ्ते के भारत प्रवास के दौरान प्रियंका ने निक का परिचय अपनी मां मधु चोपड़ा और अपने दोस्तों से कराया था। 35 वर्षीय अभिनेत्री ने 'पीपुल' मैगजीन से कहा कि हम एक-दूसरे को समझने में लगे हुए हैं और मेरा मानना है कि यह उनके लिए शानदार अनुभव है। उन्होंने ऐसा ही कहा। मेरा मानना है कि वास्तव में वे इसका आनंद उठा रहे हैं। यह काफी अच्छा था। उन्होंने अच्छा समय व्यतीत किया।
 
प्रियंका के कहा कि कुछ लोगों के लिए दूसरे महत्वपूर्ण लोगों के साथ पहली बार यात्रा करना संबंधों में मील का पत्थर होता है लेकिन उनके लिए यह सामान्य बात है। प्रियंका ने बताया कि मेरे लिए पूरी जिंदगी यात्रा है। मैं हर 2 हफ्ते में एक अलग विमान से यात्रा करती हूं। मेरा परिवार यात्रा करता है, मेरे दोस्त मेरे साथ यात्रा करते हैं। मेरे शब्दों में यह बड़ी बात नहीं है। यह मेरे लिए सामान्य है।
::/fulltext::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!