1129::/cck::
‘संविलियन चाय चर्चा’: FB पर LIVE होते ही मच गयी धूम, कमेंट्स और सवालों की हुई बौछार…
::/introtext::
::fulltext::बिलासपुर 18 मई 2018। शिक्षाकर्मियों की एकता अब चट्टानी होती जा रही है। खासकर कमेटी के टालमटोल के रवैये ने तो मोर्चा की मजबूती में नयी जान ला दी है। यूं तो हाल के कई अभियानों की बदौलत शिक्षाकर्मियों की चल रही संविलियन की मुहिम आमलोगों से जुड़ती जा रही है, लेकिन आज का प्रयोग बेहद अनूठा था। संविलियन चाय चर्चा नाम से आज शिक्षाकर्मी मोर्चा ने मुहिम शुरू की। मकसद आम शिक्षाकर्मियों को साथ जोड़ना तो था ही, साथ ही साथ संविलियन और शिक्षाकर्मियों की मांगों को लेकर आम शिक्षाकर्मियों की जिज्ञासा को भी शांत करना था। लिहाजा आज पूरे प्रदेश भर में शिक्षाकर्मी मोर्चा ने अनूठा अभियान चलाया। बिलासपुर में खुद जहां मोर्चा के प्रांतीय संचालक संजय शर्मा अपने मीडिया प्रभारी विवेक दुबे व अन्य सीनियर पदाधिकारी और आम शिक्षाकर्मी के साथ संविलियन चाय चर्चा के दौरान मौजूद रहे..तो वहीं पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिला व ब्लाक मुख्यालयों में भी मोर्चा के पदाधिकारियों ने चाय पर संविलियन और शिक्षाकर्मियों के मुद्दे पर चर्चा की। खास बात ये कि इस मुहिम का हर जगह से फेसबुक लाइव किया गया है, ताकि आम शिक्षाकर्मी इसमें जुड़ सकें। फेसबुक लाइव के जरिए न केवल हजारों शिक्षाकर्मियों ने देखा बल्कि देखते ही देखते मात्र आधे घंटे के अंदर हजार से अधिक कमेंट आ गए जो कि कार्यक्रम की सफलता को बताता है।
शिक्षाकर्मी मोर्चा के प्रदेश संचालक संजय शर्मा ने आज 5 से 5:30 बजे अपने साथियों के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम का ऐलान कर रखा था जिसका फेसबुक लाइव होना भी तय था, ठीक साढ़े 5 बजे संजय शर्मा कोन्हेर गार्डन से लाइव हुए, जिसके बाद प्रदेशभर के शिक्षाकर्मियों के कमेंट्स का जो सिलसिला चालू हुआ वह अंत तक नहीं थमा। यहां तक कि कई शिक्षाकर्मियों ने कार्यक्रम के टाइम को बढ़ाने की भी अपील की ।
कार्यक्रम में शिक्षाकर्मियों ने खासतौर पर शिक्षाकर्मी वर्ग 3 की वेतन विसंगति, शिक्षाकर्मियों की क्रमोन्नति, पदोन्नति और समय पर वेतन भुगतान न होने को लेकर सवाल पूछे साथ ही सैकड़ों शिक्षाकर्मियों ने सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलने की रणनीति की तारीफ करते हुए आगे और आक्रामक रुख अपनाने की अपील की ।
इधर 26 मई को शिक्षाकर्मियों का संकल्प सभा कार्यक्रम पहले से ही प्रस्तावित है जिसमें प्रदेश भर के 90 विधानसभा में शिक्षाकर्मी एकजुट होकर सरकार के विरुद्ध अपनी संविलियन की लड़ाई को और तेज करेंगे और किसी भी कीमत पर संविलियन प्राप्त करने के लिए संकल्प लेंगे। आज के कार्यक्रम में प्रदेश संचालक संजय शर्मा के अलावा प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रांतीय महासचिव संजय उपाध्याय, प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक दुबे, प्रांतीय संगठन मंत्री वासुदेव पांडे, बिलासपुर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, कोरबा जिला अध्यक्ष मनोज चौबे, करीम खान, डॉ मुकेश पांडे, डॉ अखिलेश तिवारी, मोनीष कौशिक, निर्मल कौशिक, राजेश पांडे, चंद्रकांत पांडे, प्रमोद शर्मा कौस्तुभ पांडे, प्रदीप पांडे, सुनील पांडे, जय कौशिक, नीलिमा पाठक, पूजा गौरहा, प्रीति शर्मा, कमल नारायण गौरहा, आशीष यादव, प्रणव तिवारी, रविंद्र घोरे, सुरेश कौशिक, इंद्रकांत सोलखे, साधेलाल पटेल, कमलेश साहू सूरज क्षत्रीय,खूबचंद क्षत्रीय, शिवकुमार चंद्राकर, आलोक पांडे, डॉ अजीत तिवारी, रविंद्र शर्मा, सुशील कैवर्त, देवकुमार पारकर, तेज नारायण शास्त्री सुमित शर्मा इत्यादि शामिल थे ।
::/fulltext::