राहुल गांधी : अजीत जोगी से लेकर रेणु जोगी, अपनी टीम पर भी जताया भरोसा….
::/introtext::::fulltext::
बिलासपुर 18 मई 2018। राहुल गांधी आज सुबह बिलासपुर में सीनियर पत्रकारों के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात में राहुल ने अपनी बेबाक बातें रखी…अजीत जोगी से लेकर रेणु जोगी और पार्टी की गतिविधियों तक पर उन्होंने अपना और पार्टी का नजरिया साफ किया। अजीत जोगी के संदर्भ में पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने पार्टी में टूट की बातों को सीधे तौर पर इंकार किया। राहुल गांधी ने कहा कि “पार्टी में कोई टूट नहीं हुई है, अजीत जोगी खुद पार्टी छोड़कर गये हैं, जो लड़ाई के वक्त पार्टी छोड़ दे, उसकी पार्टी में कोई जगह नहीं है..कांग्रेस को मौका परस्त नेता नहीं चाहिये” राहुल गांधी ने रेणु जोगी की पार्टी में मौजूदगी के मुद्दे पर भी अपनी बातों को साफ किया। राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी मानवीय मूल्यों पर चलती है। रेणु जोगी को नहीं हटाना पार्टी की मानवीयता है। जो कांग्रेस की डीएनए में है
इस दौरान राहुल गांधी ने इस दौरान चुनावी तैयारी के संदर्भ में पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए अपनी मौजूदा पीसीसी टीम पर भरोसा जताया। राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की टीम मजबूत है, और ये टीम चुनाव जीतने में सक्षम है। राहुल गांधी ने इस दौरान मुख्यमंत्री रमन सिंह के विकास देखोे, विकास सीखो वाले ट्वीट का भी जवाब दिया। राहुल गांधी ने कहा कि वो जहां भी जाते हैं, सीखने की कोशिश करते हैं, लेकिन भाजपा सिर्फ कहती है, वो सीखना नहीं चाहती है। राहुल गांधी ने अनौपचारिक चर्चा के दौरान मोदी सरकार की नीतियों पर भी जमकर वार किया। उनकी नीतियों की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वो बेहिसाब झूठ बोलते हैं, जिसकी लिस्ट नहीं बना सकते।
::/fulltext::