Deprecated: Methods with the same name as their class will not be constructors in a future version of PHP; PlgSystemJdvisitor has a deprecated constructor in /home/u383106781/domains/divyachhattisgarh.m47.in/public_html/plugins/system/jdvisitor/jdvisitor.php on line 14
छत्तीसगढ़ | दिव्य छत्तीसगढ़ I Best News Portal of Chhattisgarh
Tuesday, 11 August 2026
Sign in

LOGIN

Forgot Username or Password

  • 9009991052
  • Divyachhattisgarh@gmail.com

Divya ChhattisgarhDivya Chhattisgarh

  • होम
  • मैगज़ीन
  • नेशनल
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • कवर स्टोरी
  • संपादकीय
  • वीडियो
  • करेंट ट्वीट
  • अन्य
    • C1
      • साहित्य
      • सियासत
      • पड़ताल
      • विदेश
      • नॉलेज
      • इंटरव्यू
      • मौसम
      • स्पोर्ट्स
      • प्रतिभा खोज
    • C2
      • रोजगार
      • धर्म दर्शन
      • अचीवमेंट
      • ग्लैमर वर्ल्ड
      • एस्ट्रोलॉजी
      • हेल्थ
      • विविध
      • तकनीकी
      • वुमन वर्ल्ड
छत्तीसगढ़
Posted On Friday, 18 May 2018 18:16

हमर छत्तीसगढ़ योजना : महिलाओं ने जाना ग्रामसभा का महत्व......

1098::/cck::

हमर छत्तीसगढ़ योजना : महिलाओं ने जाना ग्रामसभा का महत्व......

 
::/introtext::
::fulltext::

हमर छत्तीसगढ़ योजना में राजधानी के अध्ययन प्रवास पर आयीं महिला स्वसहायता समूहों के पदाधिकारियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्हें ग्रामसभा के महत्व के बारे में भी बताया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विकास विस्तार अधिकारी श्री जे.के. मिश्रा ने उन्हें राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ पर आधारित लघु फिल्म भी महिलाओं को दिखायी गई। फिल्म देखने के बाद स्वसहायता समूह की महिलाओं ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
    हमर छत्तीसगढ़ योजना के आवासीय परिसर, नया रायपुर के उपरवारा स्थित होटल प्रबंधन संस्थान में प्रशिक्षण सत्र में विकास विस्तार अधिकारी श्री मिश्रा ने महिलाओं को बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में वर्ष में चार ग्रामसभा का आयोजन अनिवार्य है। मतदाता सूची में शामिल गांव के 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्ति ग्रामसभा के सदस्य होते हैं। उन्होंने बताया कि इसमें गांव की कार्ययोजना पर चर्चा होती है। पंचायत द्वारा पूर्व वर्ष में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा भी ग्रामसभा में तैयार किया जाता है। 
स्वसहायता समूह की पदाधिकारियों ने समूह चर्चा में भी उत्साह से भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपने अध्ययन भ्रमण के अनुभव भी साझा किए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में संलग्न महिला स्वसहायता समूह की 431 पदाधिकारी दो दिनों की अध्ययन यात्रा पर राजधानी रायपुर आयीं हुई थी। इनमें राजनांदगांव की 159, गरियाबंद की 92, बेमेतरा की 91 और कांकेर की 89 पदाधिकारी शामिल थीं।

::/fulltext::
छत्तीसगढ़
Posted On Friday, 18 May 2018 18:01

रोड शो : नीचे उतरकर राहुल गांधी ने स्वीकारा आम लोगों का अभिवादन......

1096::/cck::

रोड शो : नीचे उतरकर राहुल गांधी ने स्वीकारा आम लोगों का अभिवादन......

::/introtext::
::fulltext::

रायपुर/दुर्ग। एसपीजी की कड़ी सुरक्षा के बीच आज दुर्ग से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का मेगा रोड शो शुरू हुआ। शहर के गांधी पटेल चौक में माल्यार्पण के बाद 40 गाडिय़ों के काफिले के साथ राहुल गांधी मेगा रोड शो के लिए निकले। इस दौरान भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर कोई राहुल गांधी की एक झलक पाने को उत्सुक रहे। जैसे-जैसे राहुल गांधी का काफिला आगे बढ़ते गया वैसे-वैसे लोगों की भीड़ भी बढ़ती गई जो आगे चलकर जनसैलाब का रूप ले लिया। रोड शो के दौरान जगह-जगह कांग्रेस के पदाधिकारी, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोशीला स्वागत किया गया।

रोड शो के दौरान राहुल गांधी को करीब से देखने के लिए दुर्ग की जनता भारी संख्या में उमड़ी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे व अंतिम दिन बिलासपुर और दुर्ग संभाग के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष मुलाकात, आला नेताओं से बैठक के बाद राहुल का मेगा रोड शो शुरू हुआ।
राहुल गांधी के रोड शो के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने प्रस्तावित मार्गों में तगड़ा मोर्चाबंदी कर दिया गया था। आम जनमानस में भी राहुल गांधी को करीब से देखने की उत्सुकता देखने को मिली। रोड के दोनों ओर आम जनमानस राहुल गांधी का इंतजार करते दिखे। राहुल गांधी के रोड शो के लिए स्पेशल बस का इंतजाम किया गया था। इस बस में सवार होकर राहुल गांधी का रोड शो शुरू हुआ। राहुल गांधी कई स्थानों पर बस से नीचे उतरकर कार्यकर्ताओं और नागरिकों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। वहीं बीच-बीच में वे बस के ऊपर आकर भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। राहुल गांधी के साथ पीसीसी चीफ भूपेश बघेल भी डटे रहे

::/fulltext::
छत्तीसगढ़
Posted On Friday, 18 May 2018 17:47

राहुल गांधी : जो धरातल पर काम करेगा वहीं पार्टी में राज करेगा......

1094::/cck::

राहुल गांधी : जो धरातल पर काम करेगा वहीं पार्टी में राज करेगा......

::/introtext::
::fulltext::

दुर्ग। दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे कांग्रेस युवराज राहुल गांधी दौरे के अंतिम दिन जिले के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में 20 विधानसभाओं के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर से आए लोग टिकट की उम्मीद न लगाएं। श्री गांधी ने कहा कि जो कार्यकर्ता धरातल पर काम करेगा वही कांग्रेस पार्टी में राज करेगा। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि अब कांग्रेस बदल गई है और यहां वो सब नहीं चलेगा, जो पहले चलता आया है। कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाला ही पार्टी में आगे बढ़ेगा न कि अचानक आकर पार्टी का लाभ लेने वाला।

दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में आयोजित सभा में राहुल कार्यकर्ताओं से बात की। राहुल गाँधी ने कार्यकर्ताओं को जवाब देते समय बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। राहुल गाँधी ने कहा कि हम सबका लक्ष्य इन दोनों को हराना है। राहुल गाँधी ने आगे आरएसएस पर सवाल उठाया कि संगठन में महिलाएं क्यों नहीं है। सम्मेलन में संभाग के पांचों जिलों के जिला अध्यक्ष को कैम्प पर बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि मेरा पहला काम कांग्रेस की विचारधारा देश में फैलाना है। इसके लिए सबसे जरूरी मेरे लिए कार्यकर्ता हैं। मेरा काम आपकी रक्षा करना है। राहुल गाँधी ने आगे कहा कि यहां चुनाव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ही टिकट मिलेगी। राहुल गांधी से कार्यकर्ता पार्टी नेताओं की शिकायत भी कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने राहुल से टिकट वितरण को लेकर शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि सिर्फ चाटुकारों को टिकट दी जाती है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नेता चुनाव जीतने के बाद नहीं पहचानते हैं। राहुल गाड़ी से उतरकर कार्यकर्ताओं से मिले। इसी बीच एक वर्कर ने राहुल को लेटर भी दिया। राहुल गांधी ने कहा कि, इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के लोगों को ही टिकट मिलेगा। राहुल ने कहा कि, कार्यकर्ताओं से पूछकर टिकट दिया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि मेरा पहला काम देश में कांग्रेसी विचारधारा को आगे बढ़ाना है। कांग्रेस का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति कार्यकर्ता है।

::/fulltext::
छत्तीसगढ़
Posted On Friday, 18 May 2018 17:43

दंतेवाड़ा में नक्सली उत्पात, वाहनों को आग, दो की हत्या कर दी.....

1093::/cck::

दंतेवाड़ा में नक्सली उत्पात, वाहनों को आग, दो की हत्या कर दी.....

::/introtext::
::fulltext::

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज नक्सलियों ने दो थाना क्षेत्रों में पुलिस मुखबिरी के संदेह में दो ग्रामीणों को निर्ममतापूर्वक मौत के घाट उतार दिया, वहीं भांसी थाना क्षेत्र में निर्माण कार्यों में संलग्र 8 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार लौह नगरी भांसी में आज सुबह 9 बजे अचानक ही 25-30 सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियों ने धावा बोल दिया। यहां प्रधानमंत्री सड़क एवं अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं। नक्सलियों ने निर्माण में लगे मजदूरों को मारा-पीटा और भगा दिया। तत्पश्चात निर्माण में संलग्र वहां खड़ी 2 टिप्पर ,1 ट्रेक्टर, 2 बाइक, 3 मिक्सर मशीन में डीजल छिड़ककर, उनमें आग लगा दी। आगजनी में वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आगजनी के बाद नक्सलियों ने भांसी के वार्ड पंच जयदेव नाग को भी पकड़ लिया और उसे पत्थर एवं चाकू से गोदते हुए निर्ममतापूर्वक पीटने लगे। अंत में उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर नक्सलियों ने पाम्पलेट छोड़े हैं, जिनमें पंच जयदेव को पुलिस का मुखबीर ठहराया है।

एक अन्य वारदात में कुंआकोंडा थाना क्षेत्र के फूलपाड़ गांव में लिंगा कुंजाम नामक ग्रामीण को धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। कुछ दिन पहले ही नक्सलियों ने जन अदालत लगा कर लिंगा के बेटे मुकेश कुंजाम की की बेदम पिटाई की थी, तबसे ही वह गांव छोड़कर चला गया था।

::/fulltext::
  • 2810
  • 2811
  • 2812
  • 2813
  • ...
  • 2815
  • 2816
  • 2817
  • 2818
  • 2819

Rss

feed-image Feed Entries
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
× Popup Image
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
× Popup Image

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!
© 2026 .Divya Chhattisgarh All Rights Reserved. Designed By Global Vision

Search

  • होम
  • मैगज़ीन
  • नेशनल
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • कवर स्टोरी
  • संपादकीय
  • वीडियो
  • करेंट ट्वीट
  • अन्य
    • C1
      • साहित्य
      • सियासत
      • पड़ताल
      • विदेश
      • नॉलेज
      • इंटरव्यू
      • मौसम
      • स्पोर्ट्स
      • प्रतिभा खोज
    • C2
      • रोजगार
      • धर्म दर्शन
      • अचीवमेंट
      • ग्लैमर वर्ल्ड
      • एस्ट्रोलॉजी
      • हेल्थ
      • विविध
      • तकनीकी
      • वुमन वर्ल्ड
    • Ads Manager