700::/cck::
डॉ. रमन सिंह : हाईकोर्ट के निर्देश पर लेना चाहिए संज्ञान
::/introtext::
::fulltext::राजधानी रायपुर में पीलिया से हो रही मौत पर हाई कोर्ट ने गंभीरता दिखाई है. हाई कोर्ट ने कहा है कि 48 घंटे के भीतर प्रभावित इलाके के लोगों को शिफ्ट किया जाए. मामले को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी गंभीरता से लिया है.
दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से मुख्यमंत्री ने चर्चा की. पीलिया को लेकर हाई कोर्ट के दिए गए आदेशों पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि स्थल को चिन्हाकित कर पीड़ितों के लिए उचित व्यवस्था की जानी चाहिए.
सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मरीजों को शिफ्ट करनी चाहिए. विभाग को भी पूरे कार्य की समीक्षा करनी चाहिए. हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है संज्ञान लेना चाहिए.
बता दें कि मंगलवार को हाईकोर्ट ने रायपुर के मोवा नहरपारा के लोंगो को शिफ्ट करने का आदेश दिया था. इस आदेश के तहत 48 घंटे के भीतर वहां के लोंगो को दुसरे स्थान पर शिफ्ट करनें के साथ शिविर लगा कर खान-पान की व्यवस्था के साथ सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करने के आदेश दिया है.
::/fulltext::