- छत्तीसगढ़
- Posted On
मंत्री राजेश मूणत ने महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष चुने गए अजय काले और सचिव चेतन दंडवते काे शपथ दिलवाई
समाज के सेवाभावी कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रयासरत रहेंगे : अजय काले
::/introtext::
::fulltext::
महाराष्ट्र मंडल ने सेवाभावी कार्यों के जरिए राजधानी में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल ने सेवाभावी कार्यों के जरिए राजधानी में अपनी विशेष पहचान बनाई है। मंडल के नेतृत्व में चलाए जा रहे दिव्यांग सेवा केन्द्र, बालिका विकास गृह, महिला छात्रावास जैसे केन्द्रों में कामकाजी महिलाओं के लिए विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है। समय-समय पर रक्तदान, अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रमों में सेवाभावी कार्यों के अलावा रंगमंच के क्षेत्र में भी मंडल ने सराहनीय कार्य किया है। उम्मीद है कि भविष्य में भी महाराष्ट्र मंडल अन्य समाज के लिए प्रेरणादायी साबित होगा। ये विचार लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने महाराष्ट्र मंडल की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में व्यक्त किए।
मंत्री राजेश मूणत ने लगातार पांचवी बार अध्यक्ष चुने गए अजय काले और सचिव चेतन दंडवते समेत अन्य पदाधिकारियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलवाई। इस मौके पर अध्यक्ष अजय काले ने कहा कि समाज ने उन पर विश्वास जताकर उन्हें लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है उस विश्वास पर वे खरा उतरने की कोशिश करेंगे। समाज के सेवाभावी कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता नगर निगम के सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने की और संपूर्ण कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।
महाराष्ट्र मंडल की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष अजय काले, सचिव चेतन दंडवते, उपाध्यक्ष श्यामसुंदर खंगन, सहसचिव निरंजन पंडित, परितोष डोनगांवकर, महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, भवन प्रभारी दीपक किरवईवाले, समन्वयक अनिता नलगुंडवार, छात्रावास प्रभारी नमिता शेष, संत ज्ञानेश्वर विद्यालय प्रशासनिक प्रभारी सुबोध टोले, शैक्षणिक प्रभारी आस्था काले, शंकर नगर वाचनालय प्रभारी रेणुका पुराणिक, स्पोर्ट्स क्लब प्रभारी गीता श्याम दलाल, महिलाओं के अन्य कार्य प्रभारी रश्मि गोवर्धन, स्वास्थ्यगत कार्यक्रम प्रभारी अरविंद जोशी ने भी समाज के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर काफी संख्या में महाराष्ट्र मंडल के सदस्य एवं समाज के लोग मौजूद थे।
::/fulltext::