सूरजपुर एसपी आचला की छुट्टी… बस्तर-कांकेर के DIG समेत 7 आईपीएस अफसरों के तबादले
::/introtext::::fulltext::
रायपुर 28 अप्रैल 2017। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में 7 IPS अफसरों के तबादले किये हैं। तीन महीने के भीतर ही सूरजपूर एसपी की छुट्टी राज्य सरकार ने कर दी है। इन अफसरों में एसपी से लेकर डीआईजी स्तर के अफसर शामिल हैं। जिन आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है, उनमें
दंतेवाड़ा के डीआईजी पी. सुंदरराज को डीआईजी नक्सल आपरेशन पीएचक्यू बनाया गया है
कांकेर के डीआईजी रतनलाल डांगी को उनकी जगह पर डीआईजी बनाकर दंतेवाड़ा भेजा गया है
एसटीएफ के डीआईजी टीआर पैकरा अब कांकरे के नये डीआईजी होंगे
जितेंद्र सिंह मीणा एआईजी तकनीकी सेवाएं एवं यातायाता पीएचक्यू को वर्तमान कार्य के अलावा राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी का प्रभार दिया गया है
गिरिजाशंकर जायसवाल एआईजी पुलिस मुख्यालय अब एसपी सूरजपुर होंगे
सूरजपुर के एसपी दुखूराम आचरा को कमांडेंट 12वीं बटालियन रामानुजगंज बनाया गया है
गोवर्धनराम ठाकुर कमांडेंट 12वीं बटालियन रामनुंजगंज से 4थी बटालियन माना के कमांडेंट होंगे
::/fulltext::