Monday, 10 August 2026
Sign in

LOGIN

Forgot Username or Password

  • 9009991052
  • Divyachhattisgarh@gmail.com

Divya ChhattisgarhDivya Chhattisgarh

  • होम
  • मैगज़ीन
  • नेशनल
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • कवर स्टोरी
  • संपादकीय
  • वीडियो
  • करेंट ट्वीट
  • अन्य
    • C1
      • साहित्य
      • सियासत
      • पड़ताल
      • विदेश
      • नॉलेज
      • इंटरव्यू
      • मौसम
      • स्पोर्ट्स
      • प्रतिभा खोज
    • C2
      • रोजगार
      • धर्म दर्शन
      • अचीवमेंट
      • ग्लैमर वर्ल्ड
      • एस्ट्रोलॉजी
      • हेल्थ
      • विविध
      • तकनीकी
      • वुमन वर्ल्ड
छत्तीसगढ़
Posted On Tuesday, 01 May 2018 15:06

रसोई गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

692::/cck::

खुशखबरी!  रसोई गैस सिलेंडर हुआ सस्ता....

::/introtext::
::fulltext::

ऑयल मार्केटिंग कंपनी आईओसी, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती करने का ऐलान किया है. आइए जानते हैं अब आपको सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए कितने रुपये चुकाने होंगे...

मई महीने की पहली तारीख आम आदमी के लिए बड़ी राहत लाई है. पेट्रोल-डीजल की महंगाई ने भले ही जेब पर बोझ बढ़ा दिया है, लेकिन रसोई गैस और सस्ती हो गई है. ऑयल मार्केटिंग कंपनी आईओसी, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती करने का ऐलान किया है.

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर से LPG सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं. इंडियन ऑयल की तरफ से जारी कीमतों के मुताबिक मई के लिए सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के दाम में हल्की कटौती हुई है, लेकिन बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर थोड़ी ज्यादा राहत है.

जानिए क्या है नया भाव-

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 1 मई से दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम 650.50 रुपए, कोलकाता में 674 रुपए, मुंबई में 623 रुपए और चेन्नई में 663 रुपए हो गया है. दिल्ली में इसकी कीमत में 3 रुपए की कटौती हुई है, जबकि कोलकाता और मुंबई में दाम 2-2 रुपए और चेन्नई में 50 पैसे घटे हैं.

बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी

आईओसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम घटने से 1 करोड़ से ज्यादा घरों को फायदा पहुंचेगा, क्योंकि इतने लोग अपनी सब्सिडी त्याग चुके हैं. लगातार 5 महीने से सरकार की तरफ से बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम घटाए जा रहे हैं. 5 महीने में दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 96.50 रुपए, कोलकाता में 92 रुपए, मुंबई में 96 रुपए और चेन्नई में 93 रुपए सस्ता हुआ है.

कमर्शियल सिलेंडर कितने दाम घटे हैं

सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में हालांकि बहुत मामूली कटौती हुई है. एक मई से दिल्ली में इसका दाम 491.21 रुपए, कोलकाता में 494.23 रुपए, मुंबई में 488.94 रुपए और चेन्नई में 479.42 रुपए हो गया है. इससे पहले दिल्ली में सिलेंडर के दाम 491.35 रुपये थे, यानी कीमतें 14 पैसे घटी हैं. वहीं, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में कीमतों में मामूली गिरावट आई है.

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर

आज से दिल्ली में उसका दाम 1167.50 रुपए, कोलकाता में 1212 रुपए, मुंबई में 1119 रुपए और चेन्नई में 1256 रुपए हो गया है, अप्रैल में दिल्ली में इसका दाम 1176 रुपए, कोलकाता में 1220.50 रुपए, मुंबई में 1128 रुपए और चेन्नई में 1264.50 रुपए था.

::/fulltext::
छत्तीसगढ़
Posted On Tuesday, 01 May 2018 14:44

‘वन टच ट्रक’ मोबाईल एप्लिकेशन का लोकार्पण

690::/cck::

‘वन टच ट्रक’ मोबाईल एप्लिकेशन का लोकार्पण

 
::/introtext::
::fulltext::

ख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने आज यहां  ‘वन टच ट्रक’ मोबाईल एप्लिकेशन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे छत्तीसगढ़ राज्य की आवश्यकताओं को पूरा करने में यह मोबाईल एप्प काफी सहायक होगा। छत्तीसगढ़ निकट भविष्य में देश के सबसे बड़े लॉजिस्टिक हब के रुप में विकसित होगा।  उन्होंने यह जानकर खुशी जतायी कि इस एप्लिकेशन के लिए एक बीपीओ भी काम करेगा, जिसमें 300 युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। डॉ. सिंह ने इस मोबाईल एप्लिकेशन के संस्थापक श्री अरुण जैन सहित इससे जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मोबाईल एप्लिकेशन का मुख्यालय छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है। कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आई. टी. के उपयोग से माल के परिवहन का काम आसान हो जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष श्री छगन लाल मूंदड़ा, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव सहित अनेक उद्योगपति और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

::/fulltext::
छत्तीसगढ़
Posted On Tuesday, 01 May 2018 13:38

मिली अंत्योदय एक्सप्रेस की सौगात

688::/cck::

मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह और रेल राज्यमंत्री श्री राजेन गोहांई ने आज सवेरे ग्यारह बजे राजधानी रायपुर में दुर्ग-फिरोजपुर अंत्योदय एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर इस नई रेलगाड़ी का शुभारंभ किया। यह ट्रेन सप्ताह में एक बार दुर्ग-रायपुर-फिरोजपुर तक चलेगी।
        मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री  श्री पीयूष गोयल और रेल राज्यमंत्री श्री राजेन गोहांई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंत्योदय एक्सप्रेस की सौगात देकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार को साकार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंत्योदय एक्सप्रेस से गरीब लोगों को भी एक अच्छी सुविधा मिलने जा रही है। उन्होने कहा कि इस ट्रेन से बिना रिजर्वेशन के मात्र 350 रूपए में दुर्ग से फिरोजपुर तक यात्रा की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के भाटापारा में स्टापेज के लिए रेल मंत्री से चर्चा कर पहल की जाएगी।

::/introtext::
::fulltext::

मुख्यमंत्री ने समारोह में बताया कि अंत्योदय एक्सप्रेस के अतिरक्त कोलकाता-बिलासपुर-पुणे हमसफर एक्सप्रेस और जबलपुर-बिलासपुर कोलकाता हमसफर एक्सप्रेस इस प्रकार कुल तीन नई ट्रेन शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले सौ साल में जितना रेल लाइन का विस्तार नहीं हुआ है उतना छत्तीसगढ़ में मात्र 5 साल में विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय रेल मंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेल्वे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। रेल्वे स्टेशनों की साफ -सफाई और परिवेश में जो अंतर आया है उसकी कल्पना चार -पांच साल पहले नहीं की जा सकती थी।
             रेल राज्यमंत्री श्री राजेन गोहांई ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और गरीब  सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) योजना का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर बढ़ रहा है। रेल्वे में भी तेजी से सुधार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिंगल रेल लाइन को डबल और ट्रिपल लाइन बनाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। इसी प्रकार रेल्वे स्टेशनों में स्केलेटर, फुट ओव्हर बिज सहित अन्य आधुनिक  सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन- चार सालों में जितना रेल्वे में परिवर्तन आया है वह पिछले 25-30 सालों में नहीं हुआ था। श्री गोहांई ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यो की प्रसंशा की और कहा कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली देश में सर्वश्रेष्ठ है।
       समारोह में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री देवजी भाई पटेल, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री श्रीचंद सुन्दरानी, रायपुर नगर पालिका निगम के महापौर श्री प्रमोद दुबे, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह ,दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के महाप्रबंधक श्री सुनील सिंह सोइन सहित रेल्वे के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

::/fulltext::
छत्तीसगढ़
Posted On Tuesday, 01 May 2018 13:33

नक्सल चुनौती से निपटने ‘विकास‘ हमारा सबसे बड़ा हथियार

687::/cck::

मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा कि नक्सल चुनौती का मुकाबला करने के लिए जनता का सामाजिक-आर्थिक विकास हमारा सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने आज यहां एक प्राइवेट टेलीविजन समाचार चैनल  के कार्यक्रम में इस आशय के विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री ने आयोजकों की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहे कई लोगों को सम्मानित किया। विधायक भूपेश बघेल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

::/introtext::
::fulltext::

 डॉ. रमन सिंह ने कहा- नक्सलियों के खिलाफ देश की सबसे बड़ी लड़ाई छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में लड़ी जा रही है। सुरक्षा बल सफलतापूर्वक उन्हें सीमित करने का प्रयास कर रहे हैं। राज्य सरकार इन इलाकों में तेजी से विकास कार्यों को क्रियान्वित कर रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग दंतेवाड़ा तक पहुंच गया है। नक्सल प्रभावित में आंतरिक सड़कों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। लगभग 1800 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। बस्तर संभाग के अंदरुनी क्षेत्रों में बिजली के खम्भे पहुंच रहे हैं। तेजी से विद्युतीकरण का काम भी किया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों से जनता का विश्वास जीतने में सफलता मिली है। आने वाले समय में बस्तर में भी शांति होगी और विकास होगा। डॉ. सिंह ने कहा कि भारत नेट, बस्तर नेट और स्काई योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ एक नये युग में प्रवेश करने जा रहा है। स्काई योजना में 55 लाख स्मार्ट फोन बांटे जाएंगे, इनमें से 30 लाख मोबाईल फोन अगल तीन-चार माह में वितरित कर दिया जाएंगे। डॉ. सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कृषि उपजों के लागत मूल्य कम करने के प्रयासों से प्रदेश में किसानों की आर्थिक स्थित अच्छी हुई है। राज्य सरकार ने इस वर्ष किसानों को 2100 करोड़ रुपए का बोनस वितरित किया। यह बहुत कम लोगों की जानकारी में है कि राज्य सरकार किसानों को पांच हॉर्स पावर तक के सिंचाई पंपों पर निःशुल्क 7500 यूनिट बिजली देने के लिए हर वर्ष 2250 करोड़ रुपए की सबसिडी दे रही है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की आबादी प्रदेश में लगभग 44 प्रतिशत है। राज्य सरकार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को सिंचाई पंपों के लिए निःशुल्क बिजली दे रही है। इन वर्ग के किसानों को बिजली का बिल नहीं देना पड़ता। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को दिए जाने वाले कृषि ऋण की ब्याज दर 14 प्रतिशत से घटा कर शून्य प्रतिशत कर दी गयी है। विद्युतीकृत सिंचाई पंपों की संख्या 65 हजार से बढ़कर लगभग 4 लाख 20 हजार हो गयी है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की स्थायी व्यवस्था बनायी गयी है।
    मुख्यमंत्री ने लोक सुराज अभियान के संबंध में कहा कि यह अभियान सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन का व्यापक सोशल आडिट है। जिसमें सीधे जनता से रुबरु होकर जानकारी ली जाती है और समस्याओं के निराकरण तथा गांवों की जरुरत के कामों को स्वीकृति दी जाती है।

::/fulltext::
  • ...
  • 2830
  • 2831
  • 2832
  • 2833
  • 2834
  • ...
  • 2836
  • 2837
  • 2838

Rss

feed-image Feed Entries
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
× Popup Image
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
× Popup Image

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!
© 2026 .Divya Chhattisgarh All Rights Reserved. Designed By Global Vision

Search

  • होम
  • मैगज़ीन
  • नेशनल
  • छत्तीसगढ़
  • अन्य राज्य
  • कवर स्टोरी
  • संपादकीय
  • वीडियो
  • करेंट ट्वीट
  • अन्य
    • C1
      • साहित्य
      • सियासत
      • पड़ताल
      • विदेश
      • नॉलेज
      • इंटरव्यू
      • मौसम
      • स्पोर्ट्स
      • प्रतिभा खोज
    • C2
      • रोजगार
      • धर्म दर्शन
      • अचीवमेंट
      • ग्लैमर वर्ल्ड
      • एस्ट्रोलॉजी
      • हेल्थ
      • विविध
      • तकनीकी
      • वुमन वर्ल्ड
    • Ads Manager