पीएम नरेंद्र मोदी के ट्वीट को कांग्रेस ने बनाया मुद्दा, उठाए ये सवाल
::/introtext::::fulltext::
कांग्रेस प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में हर गांव में बिजली पहुंचाने की बात गलत है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्वीट करके दावा किया है कि केंद्र सरकार ने गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने का वादा पूरा किया है. वहीं विज्ञापन के जरिए बताया गया है कि राज्यों द्वारा चिन्हित सभी गांवों का विद्युतीकरण करने की बात कही है. इन विज्ञापनों में प्रधानमंत्री ने देश के सभी गांवों तक बिजली पहुंचाने का दावा किया है. अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने इन दावों पर सियासत तेज कर दी है.
देश के चिन्हित गांवों तक बिजली पहुंचाने के सरकार के दावों पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है.
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने माना था कि राज्य में 122 गांव और 6191 बसाहटों तक बिजली पहुंचना शेष है.
वहीं कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के सवालों का जवाब दिया है. कृषि मंत्री ने कहा कि जो जानकारी विधानसभा में दी गई थी उसके बाद सरकार ने काम शुरू कर दिया है. कांग्रेस जिस सूची को लेकर सवाल उठा रही है वो सूची पुरानी है.