नई दिल्ली: भारत में कोविड संक्रमण के मामलों में गिरावट देखी जा रही है लेकिन पिछले कई दिनों से नए मरीजों की संख्या 50 हजार के आंकड़े के ईर्द गिर्द बनी हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 46,148 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस अवधि में 979 मरीजों की मौत हुई है. जिसके बाद देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 5,72,994 हो गई है, जोकि कुल मामलों का 1.89 फीसदी है. वहीं पिछले 24 घंटों में 58,578 मरीज ठीक हुए है, यह लगातार 46वां दिन है जब संक्रमण मुक्त मरीजों की संख्या नए मरीजों से ज्यादा है.
इधर रिकवरी रेट में भी सुधार देखने को मिल रहा है. केंद्रीय मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में रिकवरी रेट 96.80 प्रतिशत दर्ज किया गया है. पॉजिटिविटी रेट भी 2.81 फीसदी पर पहुंच गया है, अगर साप्ताहिक संक्रमण दर की बात करें तो वह भी पांच फीसदी के नीचे बरकरार है.
कोरोना के युद्ध में भारत के लिए राहत की खबर ये है कि अब टेस्टिंग और वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज हो चली है. देश में अब तक 40.63 करोड़ लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है तो वहीं 32.36 लोगों को कोरोना रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है. टीकाकरण अभियान में भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए एक और रिकॉर्ड बना दिया है. अगर कुल आंकड़ों की बात की जाए तो भारत में अब तक कुल 3 करोड़ 2 लाख 79 हजार 331 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 2 करोड़ 93 लाख 9 हजार 607 मरीज संक्रमण मुक्त होने में कामयाब रहे हैं जबकि अब तक कुल 3 लाख 96 हजार 730 लोगों की मौत हो चुकी है.
नई दिल्ली: भारत में कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन की मुहिम लगातार तेज और व्यापक करने की कोशिशें हो रही हैं. इस क्रम में भारत के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वैक्सीन की खुराक देने में भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है, वो भी तक जब भारत में टीकाकरण अभियान करीब एक महीने बाद शुरू हुआ था. इतना ही नहीं, इस मामले में भारत ब्रिटेन, इटली, जर्मनी और फ़्रांस से भी आगे चल रहा है.
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक कुल 32.36 करोड़ वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कुल 17,21,268 डोज दी गई हैं. और इसके साथ ही अब तक कुल वैक्सीनेशन की संख्या 32,36,63,297 हो चुकी है.

बता दें कि 24 जून की सुबह 8 बजे तक देश में 32,36,63,297 डोज दिए जा चुके हैं. वहीं, यूएस में ड्राइव शुरू होने के बाद से अब तक कुल 32,33,27,328 खुराकें दी गई हैं. खास बात यह है कि भारत में 16 जनवरी, 2021 से वैक्सीनेशन शुरू हुआ था, जबकि अमेरिका में 14 दिसंबर, 2020 से ही वैक्सीन लगाई जाने लगी थी. आप ऊपर दिए गए लिस्ट में अन्य पांच देशों के आंकड़े देख सकते हैं.
लेकिन चीन है बहुत आगे...
अगर भारत के मुकाबले चीन के आंकड़ों को देखें तो चीन उससे और बाकी सभी देशों से कहीं आगे है. यहां पर 26 जून तक 1,165.23 मिलियन डोज दिए जा चुके हैं. जबकि भारत में 27 जून तक 323.66 मिलियन डोज दिए गए थे.

अगर रिकवरी की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 58,578 मरीज ठीक हुए हैं. 46 दिनों से रिकवर होने वालों की संख्या पॉजिटिव निकलने वालों से ज्यादा आ रही है. रिकवरी रेट 96.80 प्रतिशत हो गया है. वहीं लगातार 21 दिनों से पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से नीचे है. फिलहाल यह दर 2.81 फीसदी पर पहुंच गई है.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री ने शनिवार को देश में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ इस महाअभियान की तेज रफ्तार आगे भी कायम रखी जाए. वैक्सीनेशन के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम में गैर सरकारी संगठनों की भी मदद ली जानी चाहिए. प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि देश के 128 जिलों में 45 साल से अधिक उम्र के 50 फीसदी से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. पीएम मोदी को समीक्षा बैठक में अधिकारियों की ओर से यह भी बताया गया कि कोविन प्लेटफॉर्म (CoWIN platform) को लेकर दुनिया भर में रुचि बढ़ रही है. पीएम मोदी ने टीकाकरण की गति पर संतुष्टि जताई लेकिन इसका दायरा बढ़ाने को लेकर गैर सरकारी संगठनों की मदद लेने का भी सुझाव दिया.