Wednesday, 12 August 2026

735::/cck::

SC/ST एक्‍ट पर फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बताया सही....

::/introtext::
::fulltext::

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा," क्‍या हम कोर्ट जीवन के अधिकार की रक्षा नहीं कर स‍कते ? " हालांकि इस मामले पर अटॉर्नी जनरल की ओर से कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट ने कानून को फिर से लिखा है.

एससी/ एसटी एक्‍ट में संशोधन को लेकर दिए आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने सही बताया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह न्‍याससंगत है. लोगों को आसानी से क्‍यों गिरफ्तार किया जाना चाहिए? सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में गिरफ्तारियों से पहले सिर्फ एक फिल्‍टर प्रदान किया है. शिकायतों का सत्‍यापन किए बिना गिरफ्तारियां अनिवार्य नहीं की जानी चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा," क्‍या हम कोर्ट जीवन के अधिकार की रक्षा नहीं कर स‍कते ? " हालांकि इस मामले पर अटॉर्नी जनरल की ओर से कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट ने कानून को फिर से लिखा है. सुप्रीम कोर्ट न्‍यायिक आदेश जारी कर नया कानून नहीं बना सकता है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की ओर से समीक्षा याचिका दायर की गई थी, जिस पर बहस चल रही है. इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल पक्ष रख रहे हैं.

::/fulltext::

724::/cck::

भारतीय नौसेना का विमान आपात स्थिति में मास्को के पास उतरा...

::/introtext::
::fulltext::

भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि आईएल-38 विमान शुरुआती परीक्षण उड़ान पर था.

नई दिल्‍ली: भारतीय नौसेना के एक युद्धक विमान को ‘चेसिस’ में खराबी आने के कारण मास्को के पास जुकोवस्की हवाई अड्डे पर आपातस्थिति में उतरना पड़ा. रूसी मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गयी है. विमान उन्नयन के लिए रूस में है. भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि आईएल-38 विमान शुरुआती परीक्षण उड़ान पर था. इस घटना में विमान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. आईएल-38 विमान रूस में ही निर्मित है और पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान है.

उन्होंने बताया कि विमान ओवरहॉल और उन्नयन के लिए रूस में है. विमान के चालक दल में कोई भी भारतीय नहीं था. हालांकि वे रूस में मौजूद हैं. विमान के चालक दल के सभी सदस्य रूसी थे. यह घटना शनिवार को हुई. रशिया टुडे की एक खबर के अनुसार, विमान में चार पायलट और तीन तकनीकी विशेषज्ञ थे. वे सभी सुरक्षित हैं.

::/fulltext::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!