Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
रायपुर। प्रदेश में 31 मई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश के सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर गर्जन के साथ अंधड़ चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है.
मौसम विज्ञानी ने इस दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई है. उन्होंने बताया कि एक चक्रीय चक्रवर्ती घेरा मध्य छत्तीसगढ़ के ऊपर 2.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. एक द्रोणिका दक्षिण पूर्व राजस्थान से मध्य छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. एक द्रोणिका मध्य छत्तीसगढ़ से लक्ष्यदीप तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. इसकी वजह से 31 मई को मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार शाम और शुक्रवार को एक दो स्थानों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इसके साथ ही गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती है. दरअसल अभी रायपुर का तापमान 45 डिग्री के पार है. बिना सावधानी बाहर निकलने पर लू की चपेट में आ सकते है.
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्र ने बताया कि एक द्रोणिका पंजाब से उत्तर छत्तीसगढ़ तक स्थित है. दूसरा द्रोणिका विदर्भ से तमिलनाडु तक स्थित है. इन दोनों मौसमी तंत्र के प्रभाव से आज 28 मई को उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज चमक के साथ बारिश के छींटे पड़ सकते हैं. एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आंधी तूफान चल सकती है.
उन्होंने बताया कि 29 मई को भी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मेघ गर्जन के साथ आंधी भी चल सकती हैं. प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.
रायपुर. प्रदेश के लोगों को अभी तीन से चार दिन और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार- शुक्रवार के बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आंधी-बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
राजधानी रायपुर में नौतपा के पहले दिन (सोमवार) पारा 43 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया जो कि इस सीजन का रेकॉर्ड है। वहीँ बिलासपुर में 44 डिग्री, दुर्ग- 42 रहा है। आज की बात की जाये तो आज भी राजधानी में तेज गर्मी के साथ भयंकर लू चल रही है जिससे राहत मिलने की संभावना भी अगले तीन से चार दिन तक नहीं है। भीषण गर्मी के साथ गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, तीन से चार दिन बाद बड़ा बदलाव आ सकता है जब हल्की बारिश के आसार बनेंगे।
गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने घरों में रहने की चेतवानी जारी की है। मौसम विभाग ने दोपहर 12 से शाम 5 तक घर से बाहर ना निकलें क्योंकि उस वक्त गर्मी बहुत ज्यादा होगी। विभाग का कहना है कि अगर लोग घर से बाहर निकलते हैं, तो लू से बचने का इंतजाम करें।
रायपुर। आज से नौतपा शुरू हो चुका है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चले जाने के साथ ही छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में कुछ हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस सप्ताह के 27 मई तक तापमान 44 डिग्री के पार जाने की संभावना है। रविवार को गया का मई महीने का अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शनिवार को गया का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस था। आज के मौसम की बात करें तो रायपुर में सुबह 11 बजे 41 डिग्री, दुर्ग में 41 डिग्री, बस्तर- जगदलपुर 37 डिग्री, राजनांदगांव 41 डिग्री है। दोपहर 12 बजे के बाद तापमान में और बढ़ोत्तरी होगी।
मैदानी क्षेत्रों के लिए, लू की स्थिति तब होती है जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री हो और भीषण लू उस वक्त चलती है जब यह 47 डिग्री या उससे अधिक हो। श्रीवास्तव ने कहा कि रेड अलर्ट लोगों को आगाह करने के लिए जारी किया गया है कि वे दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक घर से बाहर न निकलें क्योंकि उस वक्त धूप की तपिश सबसे अधिक होती है।
वहीँ इस बार केरल में मानसून के पहुंचने में देर होगी. मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून के केरल तट तक पहुंचने में 5 जून तक का समय लग सकता है. इसके अलावा मुंबई और कोलकाता में मानसून 10-11 जून तक पहुंचेगा. देश के अन्य भाग जैसे महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में सप्ताह भर की देरी हो सकती है.