Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बस्तर में दस्तक दे दी है, इसके साथ ही राज्य के कई जिलों में सोमवार को बारिश हुई और आज भी कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश औऱ तेज हवाओं का असर देखने को मिला है। आज राजधानी में देर शाम बारिश के दौरान मौसम में बदलाव आया है। बारिश की वजह से शाम में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। साथ ही कई जिलों में मानसून की झमाझम बारिश के आसार भी हैं।
वहीँ मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत कई जिलों के लिए अगले 24 से 48 घंटों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वैसे तो बस्तर में मॉनसून की एंट्री लेट होती है लेकिन इस साल मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है और इस बार अच्छी बारिश होने की संभावना भी है।
इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई हैै। वहीं अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण पूर्वी मानसून बस्तर और रायपुर से होते हुए बिलासपुर संभाग में प्रवेश कर गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर के बाद रायपुर में भी मानसून पहुंच चुका है। अब प्रदेश के अन्य स्थानों को भी बेसबरी से इंतजार है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए आगामी 24 और 72 घण्टे के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के बस्तर,कोंडागांव,सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कांकेर ,नारायणपुर, धमतरी, रायपुर,बालोद, गरियाबंद और महासमुंद जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
इसी तरह अगले 48 घंटे में सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर,कांकेर ,नारायणपुर, राजनांदगांव, दुर्ग ,बालोद, धमतरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इस संबंध में मौसम विज्ञानी आरके वैश्य ने छत्तीसगढ़ शासन के राहत आयुक्त को गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए अच्छी खबर आ गई है। तन और मन को भिगोने वाले बादलों का बस्तर प्रवेश हो चुका है। बस्तर की हरी-भरी वादियों ने मानसून का स्वागत भी कर लिया है। मानसून ने दस्तक देते ही बता दिया है कि गुरुवार और शुक्रवार को बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर में बादल जमकर बरसने वाले हैं। अब मानसून का स्वागत करने रायपुर और अंबिकापुर बेताब हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने ग्लिब्स.इन को बताया है कि रायपुर और अंबिकापुर में भी अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। चंद्रा ने कहा कि बस्तर संभाग में मानसून आमतौर पर 15 जून को पहुंचता है। इस बार इसके 10 जून को पहुंचने की संभावना थी, लेकिन 1 दिन देर से 11 जून को मानसून ने बस्तर में प्रवेश किया है। इसी तरह अब सिस्टमों के अनुसार अगले 48 घंटे में छत्तीसगढ़ के कुछ और भागों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। मतलब बारिश के आसार हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार बस्तर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में भारी बारिश के आसार हैं। इसी तरह 15 जून को रायपुर और 21 जून को सरगुजा (अंबिकापुर) में मानसून के प्रवेश की संभावना है। बहरहाल इस लिहाज से माने तो अब दोनों जिलों के लोगों को और अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जल्द आएंगे यहां भी तन और मन को भिगोने वाले कारे बादल। उन्होंने कहा है कि रायपुर में रात में बारिश के आसार हैं।
मौसम विज्ञानी चंद्रा ने कहा कि एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम मध्य और उत्तर मध्य बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण छत्तीसगढ़ में 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका पाकिस्तान से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर उत्तर राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा होते हुए गुजर रही है। इन मौसमी तंत्र को देखते हुए छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की भी संभावना है। उल्लेखनीय है कि बस्तर में मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। बस्तर के कई इलाकों में बारिश हो रही है तो यहां राजधानी में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान शुरू हो चुका है।
रायपुर . पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। लोगों के माथे से पसीना गिर रहा है और वे बारिश का इंतजार कर रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक आगामी 5 से 6 दिनों में मानसून छत्तीसगढ़ के बस्तर में प्रवेश कर लेगा। हालांकि इसका असर देश के कई राज्यों में देखा जा रहा है, कुछ जगहों में छिट-पुट बारिश भी हो रही है। राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में आने वाले 48 घंटों में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्य में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में मानसून 10 से 15 जून के बीच सक्रिय हो सकता है।
छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। जिन जिलों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गयी है, उनमें राजधानी रायपुर, कोरिया, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदाबाजार, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर के कुछ और जिलों में गरज और चमक के साथ आंधी चलेगी।
मौसम विभाग की मानें तो पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना नजर आ रही है। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक इसके प्रभाव में, ओडिशा, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, उत्तर कोंकण और केरल में 10 से 12 जून के दौरान व्यापक वर्षा होने की संभावना है. साथ ही महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 11-12 जून के दौरान छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।