Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
नई दिल्ली। अगले 24 घंटे के दौरान असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में बारिश जारी रहने के आसार हैं। वहीं बिहार, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, कर्नाटक में बारिश की संभावना है। जबकि दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी भागों में मौसम साफ और शुष्क ही बना रहेगा। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार दिल्ली और बिहार समेत अन्य राज्यों में घुटनभरी धुंध से सांस लेने में दिक्कतें नहीं आएंगी।
स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा और इससे सटे भागों पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो गया है और चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में दक्षिणी तटीय ओडिशा के पास है। इस सिस्टम से एक ट्रफ उत्तरी दिशा में बिहार तक तो एक अन्य ट्रफ दक्षिणी दिशा में तमिलनाडु के तटों तक बनी है। उत्तरी अंडमान सागर पर जल्द ही एक नया मौसमी सिस्टम विकसित हो सकता है। 9 अक्टूबर के आसपास इसके निम्न दबाव में और 11 से 12 अक्टूबर तक डिप्रेशन बनने की संभावना है।
अगले 24 घंटे के दौरान असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कई जगहों पर हल्की बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं। पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों के साथ ही बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं दिल्ली समेत उत्तरी भारत के सभी भागों में मौसम साफ और शुष्क ही बना रहेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून समूचे राजस्थान से विदा हो गया है।
बीते 24 घंटे के दौरान असम, मेघालय, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई बारिश दर्ज की गई है। तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के शेष भागों, पूर्वोत्तर राज्यों के बाकी हिस्सों और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिली। लक्षद्वीप और बिहार के पूर्वी हिस्सों में भी कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई।
विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान पर बना हुआ है। प्रदेश में मानसून की विदाई लोगों को सर्दी-गर्मी दोनों का अहसास करवा रही है। जहां एक ओर दिन में 40 डिग्री तक तापमान पहुंच रहा है, वहीं रात के तापमान में ठंडक का असर दिखाई दे रहा है। पोस्ट मानसून की बारिश 9 से 12 अक्टूबर को होने की संभावना है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो संभवत: मानसून सीजन का अंतिम सिस्टम होगा, जो पूर्वी राजस्थान तक को प्रभावित करेगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। अगले 72 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश होगी, हालांकि आज भी कई जगहों पर बारिश की चेतावनी दी गयी है। 10 को प्रदेश में मौसम थोड़ा साफ रहेगा, लेकिन 11 और 12 सितंबर को राज्य में कुछ जगह भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अफसरों के अनुसार 2 दिन के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।
प्रदेश में अभी बारिश की स्थिति नहीं है। आसमान साफ है और दिन में तेज गर्मी पड़ रही लगी है। राज्य के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान अभी सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक ऊपर है। हवा में थोड़ी नमी होने के कारण उमस भी महसूस होने लगी है। बुधवार 9 सितंबर को राज्य के कुछ जगह में हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग ने 10 सितंबर को प्रदेश में कहीं भी बहुत ज्यादा बारिश की चेतावनी या पूर्वानुमान जारी नहीं किया है लेकिन 11 सितंबर से बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ने लगेंगी और 2 दिन राज्य में भारी बारिश की संभावना है।