Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों सर्दी बढ़ सकती है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला है, जिसकी वजह से कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है। छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में 24 घंटे में बारिश की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है। रविवार की देर शाम बिलासपुर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है।
लोरमी में रूक-रूककर कुछ देर हुई बारिश के बाद सर्दी का असर ज्यादा देखा गया। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4 दिन के भीतर कहीं बादल छाए हुए नजर आएंगे तो कहीं बूंदाबांदी भी देखने को मिलेगी। लेकिन कड़ाके की ठंड के लिए प्रदेशवासियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
नई दिल्ली। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आज सुबह से ही दिल्ली में बारिश शुरू हो गई है। कल भी इसी तरह बारिश के संभावना जताई जा रही है। इससे वायु की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। इससे अलावा देश के कई राज्यों में बारिश, मावठा, बर्फबारी और शीतलहर से तापमान में गिरावट आई, जिससे ठंड और ज्यादा चमकने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में भी रात्रि का तापमान अधिक रहा और कई स्थानों पर बादल छाए रहे। उदयपुर, जयपुर कोटा और बीकानेर के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में शुक्रवार रात तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में शुक्रवार रात से बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शनिवार को बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
मुंबई और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई और कहीं-कहीं मावठा गिरने की भी खबर है। उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश को छोड़कर अन्य राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक आज बारिश की संभावना है।
आगामी 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फ पड़ सकती है। जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के आसार हैं। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश हो सकती है।
पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर तेज़ बारिश हुई। कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और पूर्वी बिहार और सिक्किम में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, मेघालय, त्रिपुरा और पंजाब में घना कोहरा देखने को मिला।
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की आशंका है। साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मध्य महाराष्ट्र में बारिश और ओलावृष्टि के आसार जताए गए हैं। जबकि दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में बिजली की चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई हिस्सों में ठंड के चलते कोहरे का असर हो सकता है। देश के पांच राज्यों जहां कोहरे के आसार हैं तो वहीं कुछ राज्यों में भारी बर्फबारी भी हो सकती है। पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, बंगाल, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरे के आसार हैं। दक्षिण-पूर्वी और इससे सटे मध्य पूर्वी अरब सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान तक एक ट्रफ रेखा बन गई है।
इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा और आसपास के भागों पर है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। राजस्थान के कई इलाकों में अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी होने का अनुमान है। आज राज्य के बीकानेर, उदयपुर एवं कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। गंगानगर जिले में कहीं-कहीं कोहरा हो सकता है
दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। बहरहाल, अगले दो दिन में हल्की बारिश और हवा की गति तेज रहने के पूर्वानुमान के बाद इसमें सुधार की संभावना है। जम्मू कश्मीर में अगले 24 घंटे में भारी बर्फबारी के आसार हैं, वहीं बांदीपोरा, गुरेज में ओरेंज अलर्ट, कुपवाड़ा, गांदरबल, पुंछ, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, अनंतनाग, बारामुला और कारगिल जिले में भी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तराखंड में अगले 5 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 13 दिसंबर तक राज्य के अलग-अलग जिलों में बर्फबारी और बारिश के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है।
जम्मू, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में आज बिजली कड़कने के साथ ओले पड़ सकते हैं। उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जबकि मौसम पूरी तरह से खुश्क रहा। आज पूर्वी उत्तरप्रदेश में मौसम खुश्क रहेगा, लेकिन पश्चिमी उत्तरप्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।
नई दिल्ली। तमिलनाडु में गुरुवार को आए चक्रवाती तूफान निवार के बाद 29 नवंबर से एक बार फिर भारी बारिश होने की आशंका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) कहा कि 29 नवंबर से बंगाल की खाड़ी में एक नया, कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है।
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि 29 नवंबर से बन रहे कम दबाव के क्षेत्र से तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा, हालांकि यह देखने की जरूरत है कि क्या कम दबाव का क्षेत्र और गहरा होकर चक्रवात में तो नहीं बदलेगा। कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात बनने का पहला चरण है।
महापात्र ने कहा, हम इस पर (कम दबाव के क्षेत्र पर) करीबी नजर रख रहे हैं।तमिलनाडु के तटीय इलाकों में बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान के तौर पर दस्तक देने वाले चक्रवात निवार से गुरुवार को अलसुबह राज्य में भारी बारिश हुई, खासतौर पर उत्तरी इलाकों में।