Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम हवा के दबाव क्षेत्र और मानसून रेखा के करीब आने के चलते राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में 2 दिन भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में बाढ़ से 16 जिलों में 83.62 लाख लोग प्रभावित हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मानसून के जल्द जोर पकड़ने की संभावना है और अगले 3 दिनों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज से बारिश होने की पूरी संभावना है। ओडिशा और जम्मू में बुधवार को वर्षाजनित घटनाओं में 3 व्यक्तियों की मौत हो गई।
बिहार में बाढ़ से 16 जिलों में 83.62 लाख लोग प्रभावित हैं। हालांकि रोज स्थिति सुधर रही है और कई क्षेत्रों में पानी घट रहा है। वहीं दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक भारी वर्षा का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित गांव बुधवार को कम हुए और स्थिति सुधरी। राज्य में बाढ़ प्रभावित जिले 19 हो गए थे।